एक्सप्लोरर

कुछ बड़ा होने वाला है? दिल्ली आ रहे दुनियाभर के इंटेलिजेंस चीफ, NSA अजीत डोभाल संग मीटिंग

NSA Ajit Doval: दिल्ली में दुनिया के टॉप 20 देशों की इंटेलिजेंस एजेंसियों के प्रमुख बैठक में शामिल होंगे. एनएसए अजीत डोभाल कई इंटेलिजेंस चीफ के साथ पर्सनल मीटिंग भी करेंगे.

World's Top Intelligence Chief Meeting with Ajit Doval: अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया के 20 बड़े देशों के इंटेलिजेंस चीफ भारत आ रहे हैं. वे भारत की ओर से इंटेलिजेंस को लेकर आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. इस मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे. कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने के लिए खुफिया जानकारी शेयर करने के तरीके बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है. इसके इतर एनएसए डोभाल कई देशों के इंटेलिजेंस चीफ से पर्सनल मीटिंग भी करेंगे.

दिल्ली में 16 मार्च को होने वाली इस मीटिंग में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड और अन्य देशों के इंटेलिजेंस चीफ और डिप्टी चीफ के शामिल होने की उम्मीद है. अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड, कनाडाई खुफिया प्रमुख डैनियल रोजर्स और ब्रिटेन के एमआई6 प्रमुख रिचर्ड मूर भी इस मीटिंग में शामिल होंगे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं कुछ बड़ा होने वाला है, इसीलिए दुनिया के ताकतवर देशों के इंटेलिजेंस चीफ दिल्ली आ रहे हैं.

NSA अजीत डोभाल संग मीटिंग करेंगी तुलसी गबार्ड

तुलसी गबार्ड़ इस सम्मेलन में भाग लेने के बाद रायसीना डायलॉग को भी संबोधित करेंगी और एनएसए अजीत डोभाल के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी. भारतीय डेलीगेशन के साथ बैठकों में तुलसी गबार्ड इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा कर सकती हैं. पता चला है कि अमेरिकी खुफिया प्रमुख थाईलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद 15 मार्च को भारत पहुंचेंगी. 

रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

इस बैठक में खुफिया प्रमुखों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी एशिया के संघर्षों के अलावा वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की जा सकती है. डिजिटल स्पेस में अपराधों से निपटने के तरीकों पर भी चर्चा होने की संभावना है. एनएसए डोभाल सम्मेलन के दौरान कई प्रमुख देशों के अपने समकक्षों के साथ आमने-सामने की बैठक भी करेंगे. 

यह भी पढ़ें- 'राज्य और धर्म के बीच संबंध...', इस्लाम को लेकर क्या बोले NSA अजीत डोभाल?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget