एक्सप्लोरर

'सियासी बयान' पर संग्राम: बदरूद्दीन अजमल ने कहा 'सेना प्रमुख बीजेपी की भाषा न बोलें'

सेना प्रमुख के बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रया आई है. ओवैसी ने कहा है कि सेना प्रमुख को राजनीतिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए.

नई दिल्ली: सेना प्रमुख बिपिन रावत के एक बयान ने सियासत में उबाल ला दिया है. आर्मी चीफ ने बीजेपी की तुलना असम की पार्टी एआईयूडीएफ से कर दी जिस पर विवाद खड़ा हो गया है. एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरूद्दीन अजमल ने कहा है कि सेना प्रमुख बीजेपी की भाषा न बोलें. वहीं एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी सेना प्रमुख को राजनीतिक मामलों में दखल न देने को कहा है.

बदरूद्दीन अजमल ने कहा, "अगर सेना प्रमुख कह रहे हैं कि असम में भौगोलिक परिवर्तन हो रहा है तो इसे जांचना सरकार का काम है. हम अकेली पार्टी हैं जो कहते हैं कि सीमा में घुसपैठ करने वालों को गोली मार देनी चाहिए.''

उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलने का वक्त मांगा है. हमारे विधायकों का प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलकर अपनी बात स्पष्ट करेगा. गृहमंत्री हमेशा मुझसे गर्मजोशी से मिलते हैं और बदरुद्दीन भाई कहकर बुलाते हैं. अगर हम देशद्रोही होते तो वो मेरा ऐसे स्वागत करते''

राजनीति में दखल ना दें सेना प्रमुख: ओवैसी सेना प्रमुख के बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रया आई है. ओवैसी ने कहा है कि सेना प्रमुख को राजनीतिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए. असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीटर पर लिखा, ‘’ सेना प्रमुख को राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, किसी राजनीतिक पार्टी के उदय पर बयान देना उनका काम नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है. सेना हमेशा एक निर्वाचित नेतृत्व के तहत काम करती है.’’

क्या कहा है बिपिन रावत ने? असम के कई जिलों में मुस्लिम जनसंख्या में वृद्धि की खबरों का हवाला देते हुए सेना प्रमुख ने बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ की चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘’एआईयूडीएफ नामक एक पार्टी है. उस पर नजर डालें तो पता चलता है कि बीजेपी को उभरने में सालों लग गए, जबकि वह बिल्कुल कम समय में उभरी. एआईयूडीएफ असम में तेजी से बढ़ रही है.’’ जिस कार्यक्रम में सेना अध्यक्ष ने ये बयान दिया उसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget