एक्सप्लोरर

AirAsia Flight: रनवे से वापस लौट गया एयर एशिया विमान, तकनीकी समस्या के कारण विमान नहीं भर सका उड़ान

एयर एशिया इंडिया के विमान ए-320 पुणे से बेंगलुरु के लिए रवाना हो रहा था. फिर तकनीकी समस्या के कारण विमान को रनवे से वापस लौटना पड़ा.

AirAsia Flight Cancelled: देश में इन दिनों विमान कंपनियों के जहाजों में कोई न कोई समस्या हो रही है. कभी तकनीकी समस्या के कारण या तो कभी विमानों में आग लगने के कारण विमान रनवे तक आते-आते भी उड़ान भर नहीं पाता है. विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बार फिर से तकनीकी समस्या से जूझना पड़ा. पुणे से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जा रहे एयरएशिया इंडिया के एक विमान को रविवार को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से ऐन पहले रोक दिया गया था.

एयर एशिया इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसकी पुणे से बेंगलुरु जा रहे विमान के उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण रोकना पड़ा और विमान उड़ान नहीं भर सका. हालांकि एयर एशिया कंपनी ने समस्या क्यों हुई और अन्य विवरण साझा नहीं किए है. एयर एशिया इंडिया के विमान ए-320 में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

अधिकारी ने जताया खेद

एयर एशिया इंडिया विमान की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि पुणे से बेंगलुरु जाने वाली एयरएशिया इंडिया की उड़ान ने अपना टेक-ऑफ रद्द कर दिया और तकनीकी खराबी के कारण रविवार को वापस लौट गई. प्रवक्ता ने कहा, 'एयर एशिया इंडिया को देरी के कारण मेहमानों को हुई असुविधा के लिए खेद है.

इंडिगो भी नहीं भर पाया था उड़ान

दिल्ली से बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने वाला विमान को भी रनवे से वापस लौटना पड़ा था. दरअसल शुक्रवार को अचानक विमान के इंजन में आग लग गई थी जबकि विमान कुछ सेकण्ड बाद ही उड़ान भरने वाला था. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से बेंग्लुरू जाने वाले इंडिगो विमान 6E-2131 ने रात 9.45 पर अपनी उड़ान को रद्द कर दिया और पूरी तरह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी है .हालांकि पुलिस ने यह भी जानकारी दी की सभी यात्री सुरक्षित है. विमान में 184 लोग सवार थे.

इंडिगो के अधिकारिक बयान में जानकारी दी गई कि तकनीकि समस्या के कारण पायलट ने विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है इसलिए विमान को बे में वापस लौटना पड़ा, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं.

यह भी पढ़े: Facebook Layoffs: अब Meta के एंप्लाइज पर लटकी तलवार, इसी हफ्ते शुरू होगी कंपनी में छंटनी- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget