एक्सप्लोरर

दिल्ली: एक ओर कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले दूसरी ओर प्रदूषण की मार, AQI 500 के करीब जा पहुंचा

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है. आज AQI 450 के पार देखने को मिला. दिल्ली समेत नोएडा,गुरूग्रम में AQI लगातार बढ़ रहा है. जिस कारण स्मोग बढ़ गया है और विजिब्लिटी बेहगद

दिल्ली: राजधानी में दोहरी मार पड़ी है. एक ओर दिल्लीवासी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रदूषण का स्तर दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है. राज्य के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है. सुबह के वक्त और शाम के वक्त स्मोग रोजाना देखने को मिल रहा है. वहीं आज दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में AQI 450 पार देखने को मिला जिसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम रही.

आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ दिख रहा है. दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 484, मुंडका में 470, ओखला फेज 2 में 465, वरीजपुर में 468 दर्ज किया गया. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी संगठन वायु गुणवत्ता प्रणाली एवं मौसम पूर्वानुमान व शोध (सफर) ने बताया कि स्थिति में तब तक सुधार होने की संभावना नहीं है जब तक कि पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी नहीं आती है.

वहीं, कोरोना और प्रदूषण से बिगड़ते माहौल को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटाखों पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली इस वक्त कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से जूझ रहा है. साथ ही प्रदूषण के चलते हवा जहरीली हो गई है जिस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं जिस कारण अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि ये वक्त सभी दिल्लीवासियों के साथ एकजुट हो कर कोरोना ओर प्रदूषण से लड़ने की जरूरत है.

आपको बता दें,  9 नवंबर से 30 नवंबर तक दिल्ली में पटाखों पर बैन है. प्रशासन पटाखों के बैन के आदेश पर सख्त होता दिख रहा है. दिल्ली के इलाकों में पुलिस तैनात है और पटाखे जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें.

Bihar Election VIP Seats Results Live Updates: नीतीश, तेजस्वी सहित इन VIP नेताओं की जीत-हार को जानें यहां

Coronavirus: दुनियाभर में 70% मरीज ठीक हुए, 24 घंटे में आए 4.82 लाख केस, 6770 लोगों की मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget