एक्सप्लोरर

एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया होंगे नए वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्रालय ने किया एलान

साल 1980 में फाइटर पायलट के तौर पर आरकेएस भदौरिया ने वायुसेना में अपनी सेवाएं शुरु की थी. इन दिनों वे वाइस चीफ यानी सह-वायुसेना प्रमुख के पद पर तैनात हैं. 30 तारीख को भदौरिया रिटायर हो रहे थे, लेकिन सरकार ने उनके रिटायर को दरकिनार करते हुए वायुसेना प्रमुख की अहम जिम्मेदारी उनके कंधों पर रखी.

नई दिल्ली: तेजस और रफाल लड़ाकू विमानों में अहम भूमिका निभाने वाले एयर मार्शल आर के एस भदौरिया वायुसेना के नए प्रमुख होंगे. रक्षा मंत्रालय ने आज इस बात का ऐलान किया. भदौरिया एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ की जगह वायुसेनाध्यक्ष का पद संभालेंगे जो इस महीने की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं.

साल 1980 में फाइटर पायलट के तौर पर वायुसेना में अपनी सेवाएं शुरू करने वाले एयर मार्शल भदौरिया इनदिनों वायुसेना के वाइस चीफ यानी सह-वायुसेना प्रमुख के पद पर तैनात हैं. माना जाता है कि उन्हें 26 तरह के विमान उड़ाने का अनुभव है. वे वायुसेना के चीफ टेस्ट पायलट के तौर पर भी काम कर चुके हैं और स्वदेशी लड़ाकू विमान, तेजस के प्रोजेक्ट से जुड़े रह चुके हैं. वे खुद तेजस के टेस्ट पायलट थे.

फ्रांस‌ से 36 रफाल फाइटर जेट सौदे की पहली और सबसे अहम कोस्ट नेगोशिएशन कमेटी (सीएनसी) के भी वे प्रमुख रह चुके हैं. यही वजह है कि अगले महीने यानि अक्टूबर के महीने में फ्रांस से भारत को मिलने वाले पहले रफाल लड़ाकू विमान पर उनके नाम के दो अक्षर, 'आर बी' लिखे होंगे.

हाल ही में फ्रांस के मोंट ग मारसन एयरबेस पर हुई भारत और फ्रांसीसी वायुसेनाओं के साझा युद्धभ्यास, गरूण में उन्होनें खुद रफाल लडाकू विमान में उड़ान भरी थी.‌ उड़ान के तुरंत बाद एयरबेस पर ही एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होनें साफ कर दिया था कि रफाल के भारत में आने से वायुसेना की क्षमताओं में इजाफा होगा और भारत टू फ्रंट वॉर यानि चीन और पाकिस्तान से एक साथ निपट सकेगा.

खास बात ये है कि इस महीने की 30 तारीख को भदौरिया भी रिटायर हो रहे थे, लेकिन सरकार ने उनके रिटायरमेंट को दरकिनार करते हुए वायुसेना प्रमुख की अहम जिम्मेदारी उनके कंधों पर रखी. बता दें कि वायुसेनआ प्रमुख 62 साल की उम्र में जबकि कमांडर्स 60 साल की उम्र में रिटायर होते हैं.

वाइस चीफ का पदभार संभालने से पहले आर के एस भदौरिया रूस में भारत के डिफेंस अटैचे और अंबाला स्थित जगुआर स्कॉवड्रन के सीओ रह चुके हैं. वायुसेना मुखयालय में डिप्टी चीफ (उपवायुसेना प्रमुख) के पद पर रहते हुए रफाल सौदे में अहम भूमिका निभाई और उसके बाद वायुसेना की दक्षिणी कमान और नागपुर स्थित मेंटेनेंस कमान के कमांडिंग इन चीफ (सीएनसी) भी रहे. इसी साल मई के महीने में उन्हें वाइस चीफ बनाया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
Explained: आज भी देश की जेलों से कैसे निकल भागते हैं कैदी? तमिलनाडु में सियासत तेज, सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल
Explained: आज भी देश की जेलों से कैसे निकल भागते हैं कैदी? तमिलनाडु में सियासत तेज, सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget