एक्सप्लोरर

Corona के नए स्ट्रेन की दहशत के बीच यूके से उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट, 246 यात्री हैं सवार

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे से पूरी दुनिया दहशत में हैं. इस बीच कई देशों ने ब्रिटेन से उड़ान सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया था. भारत ने भी नए वेरिएंट के ज्यादा संक्रामक होने की वजह से पिछले महीने उड़ानों को निलंबित कर दिया था. जिसके बाद आज से एक बार फिर ब्रिटेन से भारत के लिए उड़ानों की बहाली की गई है. बता दें कि इससे पहले 6 जनवरी को भी भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान की बहाली हुई थी.

यूके में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन की दहशत के बीच आज से एक बार फिर ब्रिटेन से भारत के लिए उड़ान बहाल हो गई है. बता दें कि यूके से 256 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट कुछ ही देर में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड भी करने वाली है. गौरतलब है कि नए और ज्यादा संक्रामक वायरस के खतरे को देखते हुए 23 दिसंबर को भारत और यूके के बीच सरकार द्वारा हवाई सेवा बंद कर दी गई थी. जिसे आज से फिर से शुरू किया गया है.

6 जनवरी को भी उड़ान की बहाली हुई थी

इससे पहले 6 जनवरी को भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान की बहाली हुई थी. बता दें कि कोविड-19 स्ट्रेन के नए वायरस के फैलान को रोकने के लिए इन सेवाओं को पिछले महीने निलंबित किया गया था. इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि यूके के नए वेरिएंट से अब तक भारत में 73 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आ चुके हैं.

प्रत्येक सप्ताह संचालित की जाएंगी 30 उड़ानें

वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी के मुताबिक प्रत्येक सप्ताह 30 उड़ानें संचालित  की जाएंगी. इनमें भारत और ब्रिटेन से 15-15 विमान हवाई यात्रा करेंगे. यह शेड्यूल 23 जनवरी तक चलेगा. उन्होंने बताया कि समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी. बता दें कि निलंबन से पहले, प्रति सप्ताह ब्रिटेन और भारत के बीच 60 से ज्यादा उड़ानें संचालित की जा रही थीं.

वहीं दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को यूके से आने और उनके शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट के बीच कम से कम 10 घंटे का अंतर रखने की सलाह दी है.

केजरीवाल ने उड़ान शुरू न करने का आग्रह किया वहीं उड़ान शुरु किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से उड़ानों पर प्रतिंबध लगाने का आग्रह किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, “केंद्र ने प्रतिबंध हटाने और ब्रिटेन की उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है. यूके में अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए, मैं केंद्र सरकार से 31 जनवरी तक प्रतिबंध का विस्तार करने का आग्रह करूंगा. ” मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि, “बड़ी मुश्किल से कोविड की स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है. ब्रिटेन की कोविड स्थिती बहुत गंभीर है. अब प्रतिबंध क्यों हटाए जा रहे हैं और हमारे लोगों को जोखिम में क्यों डाला जा रहा है ? ” गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में 13 लोगों में कोरोना के नये वेरिएंट का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है.

ये भी पढ़ें

अब कश्मीर में बच्चों का भविष्य संवारेगी भारतीय सेना, सोपोर में गरीब छात्रों के लिए शुरू की फ्री कोचिंग

खाप सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट की खरी-खरी, कहा- 'किसी को प्यार करने की सजा देना अपराध का बदतर रूप'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget