एक्सप्लोरर

Air India Flight Emergency Landing: शीशे में दरार के चलते तिरुवनंतपुरम में एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight Emergency Landing: 'वन्दे भारत' मिशन के तहत एयर इंडिया का ये विमान सऊदी अरब से भारतीय नागरिकों को लेने जा रहा था. अधिकारियों के अनुसार, पायलट समेत चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं.

Air India Flight Emergency Landing: 'वन्दे भारत' मिशन के तहत सऊदी अरब से भारतीय नागरिकों को लेने जा रही एयर इंडिया की एक्सप्रेस फ़्लाइट की आज तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान के विंडशील्ड में दरार आने के चलते इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. कोविड-19 पाबंदी के चलते कुछ जगहों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदी लगी हुई है. इस के कारण विमान में कोई यात्री नहीं था.

अधिकारियों ने बताया कि, इस विमान में चालक दल के आठ सदस्य थे. साथ ही ये अंतरराष्ट्रीय कार्गो लेकर रवाना हुआ था. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि, सुबह सात बजकर 52 मिनट पर इस विमान ने तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी. उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही पायलट ने शीशे में दरार देखने पर विमान के साथ वापस तिरुवनंतपुरम लौटने का फैसला किया. इसके बाद आठ बजकर 50 मिनट पर इस विमान ने एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. 

पायलट समेत चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के निदेशक सीवी रवींद्रन ने बताया कि, पायलट समेत चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि, यदि उड़ान पूर्व जांच में दरार का पता चला होता तो विमान ने उड़ान नहीं भरी होती और इसलिए उड़ान के दौरान ही ये दरार आई होगी. उन्होंने कहा कि इस विमान को 'वंदे भारत मिशन' के तहत सऊदी अरब के दममान से भारतीय यात्रियों को लेकर वापस आना था.

यूपी: अवैध शराब को लेकर सख्त योगी सरकार, पुलिस को दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

J&K: 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने जम्मू-पुंछ हाईवे पर पड़े IED को किया निष्क्रिय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget