एक्सप्लोरर

कालीकट जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में लगी आग, अबू धाबी एयरपोर्ट पर वापस लौटा, यात्री सुरक्षित

Air India Express Plane: एयरलाइन के मुताबिक, चालक दल के छह सदस्यों के साथ विमान में 141 यात्री और चार बच्चे सवार थे. पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है.

Air India Express Plane Catches Fire: अबू धाबी से कालीकट जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के बाएं इंजन में शुक्रवार (3 फरवरी) की सुबह उड़ान के दौरान आग लग गई. इसकी सूचना जैसे ही पायलट को मिली तो फ्लाइट को वापस हवाई अड्डे पर लैंड करवाया गया. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के एक इंजन में अचानक आग लग गई थी और पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन को दोबारा अबू धाबी एयरपोर्ट पर लैंड करवाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया. 

एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, एयरक्राफ्ट B737-800 के इंजन में आग लगी थी. उड़ाने के दौरान ही फ्लाइट को वापस लौटने का निर्देश दिया गया. डीजीसीए ने भी मामले का संज्ञान लिया है. बता दें कि फ्लाइट के इंजन में आग लगने की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंजन में लगी थी आग

पिछले साल 14 सितंबर को भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. मस्कट हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक इंजन से धुआं निकलते हुए देखा गया था. एयरलाइन के मुताबिक, चालक दल के छह सदस्यों के साथ विमान में 141 यात्री और चार बच्चे सवार थे. डीजीसीए ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे.

ओमान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, 'विमान के उड़ान भरने से पहले विमान में खराबी आ गई थी और इसके एक इंजन में आग लग गई थी, जिस वजह से यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकाला गया.'

DGCA ने कही कार्रवाई की बात

इस पूरी घटना पर डीजीसीए (DGCA) के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा, 'हम जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे.' वहीं एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच नियामक अधिकारियों और एयरलाइन के उड़ान सुरक्षा विभाग द्वारा भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- 'सवर्ण हिंदू भी विदेश से...', RSS नेता के बयान पर सपा नेता एसटी हसन का पलटवार, शूद्रों और दलितों का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget