एक्सप्लोरर

AIMPLB का नया निकाहनामा जारी, दहेज, गाना-बजाना, बारात बंद हो, वलीमे पर भी नसीहत, जानें- सभी 11 निर्देश

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सामाजिक सुधार का कार्यक्रम चला रहा है. 27 मार्च से शुरू हुए अभियान का समापन 6 अप्रैल को होगा. उत्तर प्रदेश के बाद देश के विभिन्न जिलों में लोगों को जागरुक करने का कार्यक्रम है.

लखनऊ: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने मुसलमानों के लिए एक नया 'निकाहनामा' जारी किया है. 11 सूत्रीय जारी निकाहनामा में शादियों पर होनेवाली फिजूलखर्ची और दहेज को विशेषकर बैन किया गया है. पिछले दिनों गुजरात की आयशा के खुदकुशी मामले ने समाज के हर वर्ग को झकझोर कर रख दिया था. माना जा रहा है कि बोर्ड की पहल निकाह को आसान बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है. बोर्ड की देश भर में 27 मार्च से जारी जागरुकता मुहिम 6 अप्रैल तक चलेगी. जागरुकता मुहिम के तहत बोर्ड कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. हर बैठक में लोगों से निकाहनामे पर हामी भरवाया जा रहा है. जानिए क्या है नये निकाहमामे की प्रमुख बातें.

नया निकाहनामे की प्रमुख बातें

  1. गलत परंपरा जैसे दहेज की मांग, मंगनी, हल्दी, रतजगा से परहेज किया जाए
  2. बारात ले जाने की परंपरा को खत्म कर मस्जिद में निकाह को बढ़ावा दिया जाए
  3. निकाह की दावत में शहर के बाहर से आए और घर के लोगों को शामिल करें
  4. रिसेप्शन में गरीबों को प्राथमिकता दें और दौलत के प्रदर्शन से परहेज करें
  5. निकाह की महफिल और रिसेप्शन (वलीमा) में पैगंबर मोहम्मद के आदर्शों का ख्याल रखा जाए
  6. शादी के आयोजन में गाना, बजाना, वीडियोग्राफी, आतिशबाजी से परहेज हो
  7. निकाह के निर्धारित समय की पाबंदी को अनिवार्य बनाने की कोशिश हो
  8. निकाह के बाद दंपति को खुशहाल जिंदगी बिताने का पाबंद बनाया जाए
  9. सामाजिक सुधार कमेटी के संदेशों को दूर-दूर पहुंचाने का प्रबंध किया जाए
  10. सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक हस्तियों से मुहिम में आगे आने का आह्वान
  11. रिसेप्शन में शान-शौकत दिखाने वालों की कार्रवाई को नापसंद किया जाए

गौरतलब है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सामाजिक सुधार कमेटी का गठन किया है. दहेज प्रताड़ना से तंग आकर गुजरात की 23 वर्षीय आयशा ने साबरमति नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी. खुदकुशी से पहले उसने वीडियो बनाकर दहेज की खातिर ससुराली पक्ष की प्रताड़ना की पोल खोल कर रख दिया था. सनसनीखेज घटना के बाद कई हस्तियों ने दहेज जैसी कुरीति को समाज से खत्म करने की मांग की. महिलाओं पर अत्याचार और दहेज की मांग करनेवालों के खिलाफ धार्मिक, राजनीतिक हस्तियां आह्वान करते हुए देखी गईं. सांसद असददुद्दीन ओवैसी के बयान ने भी खूब चर्चा बटोरी.

Covid-19 वैक्सीन प्रेगनेन्ट महिलाओं और उनके बच्चों के लिए निहायत प्रभावी, रिसर्च में बड़ा दावा

AIMPLB ने जारी किया नया निकाहनामा, लगाया दहेज़ और फालतू खर्च पर प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget