एक्सप्लोरर

ओवैसी, धर्मेंद्र यादव, जिया उर रहमान बर्क से लेकर सलमान खुर्शीद.... वक्फ बिल के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचे विपक्ष के ये बड़े नेता

Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल को सरकार बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद में पेश कर सकती है. इस बिल पर बनी जेपीसी ने अपने रिपोर्ट 13 फरवरी को संसद में पेश की थी.

Waqf Amendment Bill: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की ओर से वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस विरोध प्रदर्शन में जमीयत उलेमा-ए-हिंद, जमात-ए-इस्लामी जैसे मुस्लिम संगठनों के साथ-साथ कई राजनीतिक दलों के नेता भी जंतर-मंतर पहुंचे हैं. 

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जो नेता जंतर-मंतर पहुंचे हैं, उनमें टीएमसी सांसद अबू ताहीर खान, आईयूएमएल सांसद ईटी बशीर, एनसीपी शरद गुट से फौजिया खान, सीपीआईएम सांसद राजा राम सिंह, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, बीजेडी सांसद मोहिबुल्ला खान, सपा से धर्मेंद्र यादव, जिया उर रहमान बर्क, मोहिबुल्ला नदवी, अवधेश प्रसाद और कांग्रेस से सलमान खुर्शीद, गौरव गोगोई और नासिर हुसैन शामिल हैं. 

वक्फ को कमजोर करने वाला बिल: जमात-ए-इस्लामी हिंद

जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने वक्फ बिल पर कहा कि किरण रिजीजू से पूछना चाहिए कि इस बिल में ऐसा कौन सा प्रावधान है कि बाय यूजर खत्म करने से एडमिनिस्ट्रेशन बेहतर होगा. ये बिल वक्फ को कमजोर करने के लिए लाया जा रहा है. ये बिल मुसलमानों का नहीं बल्कि संविधान को बचाने का मसला है. किसी सूरत बिल को मंजूर नहीं होने देना चाहिए. ये धरना शुरुआत है. अगर बिल वापस नहीं होता तो मुल्क के हर कोने में विरोध प्रदर्शन होगा.

 

PM की ओर से मोहब्बत का दरवाजा बंद हो गया: AIMPLB सचिव 

AIMPLB के सचिव तालिब रहमानी ने कहा, 'पीएम ने कहा था कि ईद के दिन उनके घर खाना नहीं बनता था. पीएम साहब हम आज भी आपके लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन भेजने के लिए तैयार हैं. हमारे किचन आज भी बंद नहीं हुए हैं, लेकिन हमारे लिए आप की तरफ से मोहब्बत का दरवाजा बंद हो गया है. हिंदुस्तान को बांग्लादेश की हसीना अच्छी लगती हैं, लेकिन हिंदुस्तान का हुसैन नहीं अच्छा लगता.'

मदनी बोले- ये मुल्क के दस्तूर का मामला 

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि ये सिर्फ मुसलमानों का मामला नहीं है बल्कि मुल्क के दस्तूर का मामला है. भारत के दस्तूर पर बुलडोजर चलाने की कोशिश कर रहे हैं. हर लड़ाई के लिए कुर्बानी की जरूरत होती है. कुर्बानी देने के लिए हमें तैयार होना चाहिए. अब सड़क से काम नहीं चलेगा.

हमारी कौम ने देश के लिए कुर्बानी दी: सलमान खुर्शीद 

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, 'हमारी कौम ने देश के लिए कुर्बानी दी है. हमारा देश एकता का नमूना था. अब तहजीबी पहचान पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है. उत्तराखंड में यूसीसी पर भी सवाल उठा है. हमको हमारे ईमान पर जीने दीजिए. सरकार ने हमारी बात को समझा नहीं. हमारी आवाम अपने मसले का फैसला करेगी, आप दखल मत दें. संविधान हमारा साथ देगा.'

जेपीसी में तानाशाही हुई- गौरव गोगोई 

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हमारा देश भाईचारे पर चलेगा. जेपीसी की कमेटी में तानाशाही हुई. बार-बार हम कहते थे कि कमेटी में संविधान के साथ संसद के नियमों के साथ नाइंसाफी हो रही है. इस कानून का उद्देश्य समाज में द्वेष फैलाना है.

13 फरवरी को JPC ने संसद में पेश की थी रिपोर्ट

वक्फ संशोधन बिल को सरकार बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद में पेश कर सकती है. बता दें कि इस बिल पर बनी जेपीसी ने अपने रिपोर्ट 13 फरवरी को संसद में पेश की थी. विपक्षी सांसदों ने जेपीसी अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि उनकी ओर से दिए गए किसी भी सुधार को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जंतर मंतर पर हल्ला बोल, AIMIM के नेता होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget