एक्सप्लोरर

UP Election 2022: शिवपाल यादव से मिले AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, कहा- वे बड़े नेता हैं

UP Election 2022: AIMIM चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी PSPL अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिलने पहुंचे. शिवपाल सिंह यादव के आवास पर दोनों नेताओं की बैठक हुई.

UP Election 2022: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी सरगर्मियां तेज हैं. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. इस मुलाकात के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि शिवपाल यादव बड़े नेता हैं.

दिल्ली में अपने आवास के बाहर हुए तोड़फोड़ पर उन्होंने कहा, “एक सांसद का घर भी सेफ नहीं है. यही रेडिक्लाइजेशन है. लोग रेडिक्लाइज हो चुके हैं. ये जिम्मेदारी बीजेपी सरकार पर आती है.” दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी के 34 अशोका रोड स्थित बंगले पर मंगलवार शाम अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की. हमलावरों ने बंगले के बाहर लगी नेम प्लेट, लैंप और खिड़की का शीशा तोड़ दिया. जिस समय यह हमला हुआ उस ओवैसी बंगले में मौजूद नहीं थे. बंगले की केयरटेकर ने बताया कि हमलावरों की संख्या 7 से 8 थी. वह नारेबाजी कर रहे थे और घर के अंदर ईंट फेंक रहे थे.

यूपी चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी पर सबकी नजरें

अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर सबकी नजरे हैं. उनका कहना है कि वह मुसलमानों का वोट काटने के लिए नहीं बल्कि उन्हें सियासत में हिस्सेदारी दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर रहे हैं. ओवैसी पर बीजेपी की ‘बी टीम’ और मुसलमानों के वोट काटने का आरोप लगता रहा है. इस सवाल के जवाब में वो कहते हैं कि मुसलमान किसी राजनीतिक दल के बंधुआ या कैदी नहीं हैं. एआईएमआईएम अध्यक्ष ये कह चुके हैं कि सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की भागीदारी का सबसे कम प्रतिशत उत्तर प्रदेश में ही है. यहां सिर्फ दो प्रतिशत मुस्लिम ही ग्रेजुएशन तक पहुंच पाते हैं. इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

UP Election 2022: राकेश टिकैत बोले- योगी आदित्यनाथ का 'प्रमोशन' कर बनाया जाए प्रधानमंत्री

Mahant Narendra Giri Successor: बलवीर गिरि होंगे महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी, 15 साल पुराने शिष्य हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget