एक्सप्लोरर

'भारत चुप नहीं बैठेगा, तुमने ISIS की तरह काम किया', असदुद्दीन ओवैसी की पाकिस्तान को चेतावनी

Owaisi targeted Pakistan: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा.

Owaisi targeted Pakistan: महाराष्ट्र के परभणी में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला. ओवैसी ने कहा, "पाकिस्तान हमेशा खुद को परमाणु ताकत वाला देश बताता है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी देश में घुसकर बेगुनाह लोगों को मारेंगे तो वह देश चुप नहीं रहेगा. चाहे सरकार कोई भी हो, हमारी जमीन पर हमारे लोगों को मारकर और धर्म के नाम पर हमला करके आप किस 'दीन' (धर्म) की बात कर रहे हैं?"

ओवैसी ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा, "आपने आईएसआईएस जैसी हरकत की है. मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि अगर कश्मीर हमारा हिस्सा है तो कश्मीरी लोग भी हमारे अपने हैं. हमें कश्मीरियों पर शक नहीं करना चाहिए."

'पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डाले भारत'

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इससे पहले भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से यही मांग है कि पाकिस्तान को एफएटीएफ (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की ग्रे लिस्ट में डालना चाहिए, तभी उनको समझ में आएगा.

असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वैष्णो देवी के पास एक स्थान है, जहां पिछले साल जुलाई में 60 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी इसलिए एक निवारक नीति पर विचार करने की आवश्यकता है. सर्वदलीय बैठक में पूरे विपक्ष ने सरकार से कहा कि आप कार्रवाई करें, जो भी आपको सही लगे, हम आपका समर्थन करेंगे ताकि मरने वालों के परिवारों को न्याय मिल सके और ऐसी घटना दोबारा न हो इसलिए हम सरकार का पूरा समर्थन कर रहे हैं."

आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत

उन्होंने आगे कहा, "पहलगाम में जिन आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया, वे पाकिस्तान में मौजूद हैं. उनको वहीं से ही पूरा सपोर्ट मिलता है और इसके बाद आतंकी बॉर्डर पार करके पहलगाम में आए और आतंकी हमले को अंजाम दिया. इससे पहले जब मुंबई में 26/11 अटैक हुआ था तो पाकिस्तान ने अपना हाथ होने से इनकार किया था, लेकिन जब कसाब पकड़ा गया तो उन्हें स्वीकार करना पड़ा. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार क्या रुख लेगी, ये उनके ऊपर है. हमारा मानना है कि आतंकियों को रोकने और उन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget