एक्सप्लोरर

Tender Scam: AIIMS ऋषिकेष में हुई धांधली, सीबीआई ने 24 जगहों पर की छापेमारी, 2 केस दर्ज

इस मामले में यह भी आरोप था कि आरोपी अधिकारियों ने इन दोनों मामलों के टेंडर प्रक्रिया में भारत सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया.

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश उत्तराखंड परिसर में मशीन खरीदने और दवा दुकान आवंटन में हुई धांधली के मामले में दो मुकदमे दर्ज कर 24 जगहों पर छापेमारी की. यह मुकदमे निजी कंपनी समेत आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक जिन लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए हैं, उनमें डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी के तत्कालीन अतिरिक्त प्रोफेसर बलराम उमर, डिपार्टमेंट ऑफ एनाटॉमी तत्कालीन प्रोफेसर विजेंदर सिंह, हॉस्पिटल प्रशासन के तत्कालीन सहायक प्रोफेसर डॉ अनुभव अग्रवाल हैं. इसके अलावा अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी शशीकांत, अस्पताल के अकाउंट्स ऑफीसर दीपक जोशी और निजी कंपनी मेडिक डिवाइस खनेजा, कॉम्पलेक्स शकरपुर दिल्ली के प्रोपराइटर पुनीत शर्मा और अज्ञात अधिकारी और निजी व्यक्ति शामिल हैं. दूसरे मुकदमे में त्रिवेणी सेवा फार्मेसी के पंकज शर्मा शुभम शर्मा, अज्ञात अधिकारी और निजी व्यक्ति शामिल हैं.

सीबीआई के मुताबिक इस मामले में कुछ दिनों पहले सीबीआई और अस्पताल के विजिलेंस विभाग ने मिलकर अस्पताल का आकस्मिक सर्वे किया था. इस सर्वे के दौरान पाया गया कि एम्स ऋषिकेश के परिसर में सड़क साफ करने वाली मशीन की खरीद और दवा की दुकान को स्थापित करने हेतु निविदाओं के आमंत्रण में तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखा गया है. इस मामले में यह भी आरोप था कि आरोपी अधिकारियों ने इन दोनों मामलों के टेंडर प्रक्रिया में भारत सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया. तमाम नामचीन फर्मों को इस टेंडर निविदा के दौरान किसी न किसी बहाने से टेंडर के बाहर कर दिया गया और उसकी जगह पर महत्वहीन फर्मों को यह काम करने की अनुमति दी.

यह भी आरोप है कि आरोपी अधिकारियों ने इन कंपनियों के साथ मिलकर निविदा दस्तावेजों में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की. साथ ही निविदओं में उत्पादक संघ के गठन के अस्तित्व को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया. यह भी आरोप है कि इसके पश्चात आरोपियों ने कथित तौर पर आराम अपराध के महत्वपूर्ण सबूतों को गायब कर दिया, जिससे जांच के दौरान यह पता ना चल सके कि किसने क्या गड़बड़ी की थी. इस तरह से एम्स को सड़क साफ करने वाली मशीन की खरीद में दो करोड़ 40 लाख और दवा की दुकान को स्थापित करने हेतु निविदा के आवंटन में दो करोड़ रुपए की हानि हुई. 

इस मामले में आकस्मिक सर्वे के बाद सीबीआई ने वहां से बरामद दस्तावेजों की जांच पड़ताल की और इस जांच पड़ताल के बाद एम्स ऋषिकेश के तत्कालीन अधिकारियों और निजी कंपनियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए. सीबीआई के मुताबिक इन दोनों मुकदमों में आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित अलग-अलग 24 स्थानों पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान घोटाले से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए साथ ही अनेक डिजिटल डिवाइस भी सीबीआई ने अपने कब्जे में किए हैं. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें-

नीरव मोदी और विजय माल्या को भारत को सौंपने पर क्या बोले ब्रिटेन के पीएम? जानिए आर्थिक अपराधियों से जुड़ी ये बड़ी खबर

'राहुल बनें पीएम पद का चेहरा, तो अध्यक्ष गांधी परिवार से इतर हो'- ‘जी-23’ नेताओं से प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget