एक्सप्लोरर

Exclusive: कब कमजोर पड़ेगी कोरोना की दूसरी लहर? जानिए AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने क्या कहा है

देश में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अस्पतालों, ऑक्सीजन और अन्य जरूरी दवाओं की कमी देखी जा रही है. इन सब के बीच एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है.

नई दिल्ली: देश कोरोना की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है. अस्पतालों में भीड़ है, लोग दवा, ऑक्सजीन और अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं. इस बीच केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार ने कोविड की तीसरी लहर के आने की बात कही है. ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी बड़ी त्रासदी से कब तक और कैसे राहत मिलेगी? 

इन्हीं मुद्दों पर एम्स दिल्ली के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि दूसरी लहर तभी कमजोर पड़ेगी जब लोग साथ देंगे. सावधानी बरतेंगे.

उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि अलग-अलग हिस्सों में पीक अधिक होगा और पीक कम होगा. जैसे महाराष्ट्र में केस कम हो रहे हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब की बात करें तो यहां हालत स्थिर है. उम्मीद है कि इस महीने के बीच में केस कम होने लगेंगे. हालांकि नॉर्थ-ईस्ट और बंगाल में केस बढ़ेंगे. उसके बाद ही अगले महीने तक ऑवरऑल केस कम होने लगेंगे.''

हालांकि गुलेरिया ने आगे कहा, ''ये लोगों पर निर्भर करता है कि केस कम कब होंगे. हमें चेन ऑफ ट्रांसमिशन को तोड़ना होगा. सभी को साथ मिलकर अभियान शुरू करना होगा. सभी घर में रहें, मास्क लगाएं. जरूरी नहीं हो तो घर से नहीं निकलें. दो-तीन महीने तक भीड़ इकट्ठा नहीं करें. पार्टी में नहीं जाएं.''

लॉकडाउन

रणदीप गुलेरिया ने लॉकडाउन को लेकर कहा कि कई राज्यों ने अपने-अपने स्तर पर कदम उठाए हैं. लॉकडाउन का सिर्फ ये मतलब है कि लोगों को मिलने न दें. ताकि कोरोना चेन को तोड़ा जा सके. उन इलाकों में लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए लगाया जाना चाहिए, जहां पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है. अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं. लॉकडाउन में सख्ती की जरूरत है. अगर लोगों का मूवमेंट जारी रहता है तो इसका कोई मतलब नहीं है. जिस तेजी से केस आ रहे हैं, कोई भी हेल्थ केयर सिस्टम इससे निपटने में कमजोर पड़ जाएगा.

वैक्सीन कितना कारगर

रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की दक्षता को लेकर कहा कि कुछ ऐसे केस आ रहे हैं जिसमें कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों को नुकसान हुआ है. ट्रायल में भी ये बात सामने आई है. हम मानते हैं कि वैक्सीन लेने के बाद 80 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी बनेगी. यह 100 फीसदी कारगर नहीं है. लोगों को वैक्सीन लेने के बाद भी सावधानी बरतने की जरूरत है. जितने भी कोरोना के वेरिएंट हैं सभी पर वैक्सीन कारगर है.

तीसरी लहर

एम्स के डायरेक्टर ने कहा कि यह बात सही है कि जैसे-जैसे नए वेव आते हैं तो जिन्हें संक्रमण नहीं हुआ होता है उनमें फैलता है. बच्चों को भी वैक्सीन दी जानी चाहिए. रिसर्च वैक्सीन को लेकर जारी है. 

कोरोना में हार्ट अटैक

रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वायरस हमारे फेफड़े पर प्रभाव डालता है. कई केस में ब्लड में क्लॉट आ जाती है और हमारे हार्ट पर भी कई बार प्रभाव डालता है. एक केस में पेट के अंदर आंत से ब्लिडिंग शुरू हो गई. हमने बचाने की कोशिश की. 

क्या कोरोना के कहर की रोकथाम के लिए लगना चाहिए देशव्यापी लॉकडाउन? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
'संतान महिला देती है, पुरुष सिर्फ सहयोगी..', IVF की मंजूरी देते हुए कोलकाता HC ने सुनाया अहम फैसला
'संतान महिला देती है, पुरुष सिर्फ सहयोगी..', IVF की मंजूरी देते हुए कोलकाता HC ने सुनाया अहम फैसला
1994 बैच के सीनियर IPS अमित कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए नए SPG चीफ
1994 बैच के सीनियर IPS अमित कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए नए SPG चीफ

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget