एक्सप्लोरर

AIADMK का दावाः जयललिता के गम में अब तक 280 लोगों की मौत

नई दिल्लीः तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की निधन के बाद आज उनकी पार्टी एआईएडीएमके ने सदमे से मरे 203 लोगों की लिस्ट जारी की है. ऐसे में जयललिता के निधन के बाद सदमे से मरने वाले लोगों की संख्या अब 280 होने का दावा किया जा रहा है. पार्टी ने मौत पर शौक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार वालों को 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी है. हालांकि एआईएडीएमके के इस दावे की पुष्टि करना मुश्किल हैं कि इन सभी लोगों की मौत सदमे से हुई है. 68 साल की जयललिता का 4 दिसंबर को निधन हुआ था.

इस बीच तमिल अभिनेत्री गौतमी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख जयललिता के इलाज और मौत से जुड़े रहस्यों की जांच कराने की अपील की है. 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती जयललिता को 4 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था जिसके अगले दिन ही 68 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री की मौत हो गई थी.

सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने आज पार्टी प्रमुख एवं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद सदमे से मरे 203 लोगों की सूची जारी की है. पार्टी मुख्यालय ने एक सूची जारी की जिसमें राज्य के विभिन्न इलाकों में सदमे से मरे 203 लोगों के नाम हैं. हालांकि पहले पार्टी ने कहा था कि जयललिता के निधन के बाद सदमा लगने से 77 लोगों की मौत हुई है. वहीं मृतकों के परिवार वालों को समान राहत राशि देने का एलान भी किया गया था.

इसके अलावा अन्नाद्रमुक ने आज ये भी कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि दिवंगत पार्टी प्रमुख जयललिता ने लगभग 113.72 करोड़ रुपये की संपत्ति के लिए कोई वसीयत छोड़ी है या नहीं. जयललिता की वसीयत के बारे में सवाल पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता सी पोन्नियान ने कहा, ‘‘इस सवाल का कोई जवाब हमारे पास नहीं है.’’ उन्होंने इसके आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

इस साल अप्रैल माह में जयललिता द्वारा दायर किए गए चुनावी हलफनामे में उनके बेहद ठाठ-बाट वाले वाले पोएस गार्डन आवास समेत विभिन्न संपत्तियों की जानकारी दी गई थी. उनकी कुल संपत्तियों का मूल्य 113.72 करोड़ रूपये है जिसमें चल और अचल संपत्तियों का मूल्य क्रमश: 41.63 करोड़ रूपये और 72.09 करोड़ रूपये है. पोन्नियान से पूछा गया कि क्या पोएस गार्डन को स्मारक में बदला जाएगा तो उन्होंने कहा कि इस बारे में फैसला पार्टी हाईकमान और आम समितियों तथा कार्यकारी समितियां द्वारा लिया जाएगा.

इस बीच मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और कैबिनेट के अन्य सदस्यों ने आज मरीना बीच पर एमजीआर मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में जयललिता को दफनाए गए स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की. जयललिता के पोएस गार्डन स्थित आवास पर शशिकला ने वरिष्ठ भाकपा नेता नल्लाकन्नु और भाकपा राज्य सचिव आर मुथारसन के साथ मुलाकात की. राज्य के मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जयललिता के आवास समेत मरीना बीच पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
Parliament Monsoon Session Day 5 Highlights: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
Sonam Wangchuk: 26 दिन के अनशन को तोड़ने के लिए सोनम वांगचुक को पत्नी गीतांजलि ने मनाया, क्या अब लद्दाख वापसी होगी?
26 दिन के अनशन को तोड़ने के लिए सोनम वांगचुक को पत्नी गीतांजलि ने मनाया, क्या अब लद्दाख वापसी होगी?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget