एक्सप्लोरर

एयर इंडिया के ब्लैक बॉक्स को नुकसान! अब अमेरिका खोलेगा बोइंग ड्रीमलाइनर के क्रैश का राज?

Air India Plane Crash: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने 12 जून को दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी.

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI-171) के 'ब्लैक बॉक्स' को नुकसान पहुंचा है. सूत्रों के अनुसार, डेटा रिकवरी की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए इसे अमेरिका भेजा जा सकता है.

हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया जाएगा. अगर ब्लैक बॉक्स वॉशिंगटन डीसी स्थित नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को भेजा जाता है, तो भारतीय अधिकारियों की एक टीम भी उसके साथ जाएगी ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

क्या होता है 'ब्लैक बॉक्स'?
'ब्लैक बॉक्स' वास्तव में दो चीजों से मिलकर बना होता है- कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR). एक रिकॉर्डर पायलटों की बातचीत को दर्ज करता है और दूसरा उड़ान से जुड़ा तकनीकी डाटा इकट्ठा करता है. यह दुर्घटनाओं की जांच में अहम भूमिका निभाते हैं.

CVR और FDR की क्षमता
CVR कॉकपिट की बातचीत, बैक्रगाउंड शोर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से रेडियो संपर्क और चेतावनी संकेतों की रिकॉर्डिंग करता है. हालांकि, AI-171 विमान 2014 में डिलीवर किया गया था, जब CVR की अधिकतम रिकॉर्डिंग सीमा दो घंटे थी. वहीं, FDR हजारों उड़ान से संबंधित पैरामीटर को रिकॉर्ड करता है और आधुनिक विमानों में यह 25 घंटे तक डेटा स्टोर कर सकता है.

कैसे हुआ हादसा?
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने 12 जून को दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के 36 सेकंड बाद ही कॉकपिट से संकट संदेश (Mayday) भेजा गया, जो अहमदाबाद एटीसी को प्राप्त हुआ. इसके तुरंत बाद रेडियो संपर्क टूट गया. 1:40 बजे विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ ही दूर, मेघानीनगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 242 यात्रियों में से केवल एक शख्स ही जीवित बच पाया.

जांच के केंद्र में क्या है?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और अन्य जांच एजेंसियां हादसे के अंतिम क्षणों की विस्तार से रिक्रिएट कर रही हैं. CVR से संकट संदेश और कॉकपिट में कप्तान सुमित सभरवाल और प्रथम अधिकारी क्लाइव कुंदर के बीच हुई बातचीत की पुष्टि होने की संभावना है. इससे पायलट की स्थिति, अलार्म पर उनकी प्रतिक्रिया और अंतिम क्षणों में लिए गए फैसलों का खुलासा हो सकेगा.

ब्लैक बॉक्स की बरामदगी
दुर्घटना के 28 घंटे बाद विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया. यह आमतौर पर चमकीले नारंगी रंग का होता है, जिससे मलबे में इसे खोजा जा सके. तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि इस बॉक्स से प्राप्त डेटा इस त्रासदी की सटीक वजह जानने में निर्णायक साबित होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget