एक्सप्लोरर

AgustaWestland Helicopter: 15 साल पुराना अगस्ता वेस्टलैंड हुआ क्रैश, 2 पायलटों की मौत, डीजीसीए टीम करेगी जांच

AgustaWestland Helicopter Crash: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया. इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है. इस मामले की जांच डीजीसीए की टीम करेगी.

Helicopter Crash: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ. इसमें सवार पायलट और को-पायलट की हादसे में मौत हो गई है. इसके बाद दोनों ही पायलट के घर में शोक की लहर है. कैप्टन एपी श्रीवास्तव के परिजन दिल्ली से रायपुर पहुंचे है. वहीं कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा की फैमली रायपुर में है. दरअसल रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात 9 बजकर 10 मिनट के आसपास राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. दोनों पायलट प्रैक्टिक्स कर रहे थे. इसी बीच ये हादसा हुआ है. इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई. वहीं कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर एक मलबे के रूप में बदल गया. इसके बाद फंसे दोनों पायलट को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई.

दिल्ली भेजा जाएगा कैप्टन एपी श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर

शुक्रवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में पायलटों के शव मेकाहारा अस्पताल लाया गया है. जहां उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद कैप्टन एपी श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर दिल्ली ले भेजा जाएगा. आज शाम दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा ओडिसा के रहने वाले है लेकिन उनका परिवार यहीं रायपुर में है. इसलिए माना जा रहा है उनका अंतिम संस्कार रायपुर में ही किया जाएगा.

रायपुर आईजी बोले हादसे का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं

वहीं देर रात पुलिस अफसरों का अमला एयरपोर्ट से लेकर रामकृष्ण अस्पताल तक चक्कर काटता रहा. इस दौरान रायपुर आईजी ओपी पाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि स्टेट चौपर अगस्ता वेस्टलैंड से गुरुवार रात को नाइट फ्लाइंग की प्रैक्टिस चल रही थी. हेलीकॉप्टर में डीजीसीए के ट्रेनर एपी श्रीवास्तव और स्टेट के पायलट कैप्टन गोपाल पांडा सवार थे. हेलीकॉप्टर क्रैश में दोनों पायलटों की मौत हो गई है. वहीं उन्होंने ये हेलीकॉप्टर क्रैश को लेकर कहा कि घटना किस तरह से हुई कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है. इसमें डीजीसीए की टीम जांच करेगी तभी सारी चीजों का खुलासा हो पाएगा.

डीजीसीए की टीम हेलीकॉप्टर क्रैश का पता लगाएगी

रायपुर एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर के मलबे से ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. क्रैश से पहले पायलटों के बीच क्या बातचीत हुई है ये पता चल पाएगा. वहीं दिल्ली से डीजीसीए की टीम रायपुर पहुंच रही है. हेलीकॉप्टर क्रैश की जांच पड़ताल की जाएगी. वहीं राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि प्रारंभिक रूप से हादसे के पीछे तकनीकी खराबी बताई गई है. हादसे का सटीक कारण पता लगाने के लिए डीजीसीए और राज्य सरकार के आदेश पर विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी.

15 साल पुराना है अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर

गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर 2007 में तत्कालीन बीजेपी सरकार में खरीदा गया था. 15 साल पुराना हेलीकॉप्टर लगातार मेंटिनेंस मांग रहा था. 2021 में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव जब इस हेलीकॉप्टर पर थे तो अचानक हेलीकॉप्टर के कांच पर क्रैक हो गया था. अपको बता दें कि इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हवाई सफर किया है. 4 मई से शुरू हुए मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर भी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा था. हालांकि मुख्यमंत्री किराए के हेलीकॉप्टर में दौरा कर रहे थे लेकिन अगस्ता वेस्टलैंड में अधिकारी सवार थे.

ये भी पढ़ें: अगस्ता वेस्टलैंड केस: CBI ने पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया

ये भी पढ़ें: VVIP Helicopter Company: वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़ी इटली की कंपनी से सरकार ने बैन हटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget