एक्सप्लोरर

अगस्ता वेस्टलैंड: क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण से उड़ी कांग्रेस की नींद, गांधी परिवार बचाने की कोशिश में- बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर सौदे का आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को गांधी परिवार बचाने की कोशिश कर रही है.

नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के भारत प्रत्यर्पन और कोर्ट में पेशी पर बचाव में कांग्रेस नेता के बतौर वकील पेश होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर बड़ा हमला किया है. संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि क्रिश्चियन मिशेल को गांधी परिवार बचाने की कोशिश कर रहा है.

कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला करते हुए संबित पात्रा ने कहा, '' कांग्रेस के नेता को क्रिश्चियन का वकील बनाया गया है. अल्जो जोशफ जो केस लड़ रहे हैं, उन्हें कांग्रेस पार्टी से निकाला गया है. मैं पूछता हूं उसे किसके कहने पर वकील बनाया गया है.''

संबित पात्रा ने आगे कहा,'' अल्जो जोशफ अलावा जो 2 अन्य वकील हैं वह भी कांग्रेस से संबंध रखते हैं. पहले विष्णू शंकर जो केरला कांग्रेस के नेता के बेटे हैं और दूसरे श्रीराम प्रकट जो NSUI के मेंबर हैं. इस मामले में तीनों वकीलों ने बड़े कांग्रेस के वकील जैसे कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद के नीचे काम किया है.''

संबित पात्रा ने कहा, '' 10 जनपथ के कहने पर मिशेल को बचाया जा रहा है. मिशेल के प्रत्यर्पन के बाद से ही एक परिवार की नींद उड़ गई है.मोदी सरकार की कोशिश से मिशेल को भारत लाया जा सका है लेकिन मिशेल के भारत आने से कांग्रेस को बहुत दुख हुआ. कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है. पूरी पार्टी मिशेल के बचाव में आ गई है.''

बता दें कि 3600 करोड़ के VVIP चॉपर घोटाले मामले में इसी महीने 4 तारीख को CBI को बड़ी सफलता मिली थी. इस मामले में मुख्य आरोपी और वॉन्टेड क्रिश्चियन मिशल को मंगलवार रात दुबई से भारत लाया गया. वह दुबई की जेल में बंद था.

पिछले महीने ही दुबई की अदालत ने निचली अदालत का फैसला बरकरार रखते हुए ये माना था कि मिशेल का भारत प्रत्यर्पण किया जा सकता है. कोर्ट ने मिशेल के वकीलों की गुहार खारिज करते हुए ये आदेश दिया था. जिसके बाद अब उसे भारत लाया गया है. ये सारा ऑपरेशन एनएसए डोभाल की निगरानी में चलाया गया था जिसके बाद यूएई ने मिशेल को भारत को सौंप दिया. मिशेल 3600 करोड़ रुपए के हेलीकाप्टर सौदा मामले में भारतीय जांच एजेंसियों को तलाश थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget