एक्सप्लोरर

यूपी: आगरा में कोरोना को लेकर प्रियंका गांधी के ट्वीट से मचा बवाल, डीएम ने भेजा नोटिस

आगरा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट प्रदेश सरकार में खलबली मचा दी है. इस ट्वीट के बाद आगरा के डीएम ने नोटिस भेजकर पोस्ट की गई खबर का खंडन करने को कहा है.

आगरा. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट पर बवाल मच गया है. आगरा में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों को लेकर उनके ट्वीट पर प्रदेश सरकार में हड़कंप मच गया. यही नहीं आगरा के जिलाधिकारी ने इस ट्वीट को भ्रामक बताकर उन्हों नोटिस तक भेज दिया है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक अखबार में छपी खबर के हवाले से कहा कि आगरा में बीते 48 घंटे में 28 मौतें हो चुकी हैं. यही नहीं उन्होंने आगरा के रोल मॉडल होने पर भी तंज कसा.

इस ट्वीट पर राज्य सरकार के स्तर पर सनसनी फैल गई. इस बीच सोमवार को आगरा के डीएम ने मोर्चा संभालते हुये लिखा कि मार्च से लेकर अब तक आगरा में 79 मौत कोरोना से हुई हैं. अखबार में प्रकाशित खबर असत्‍य है. मामला यहां नहीं थमा. प्रियंका का ट्वीट सुर्खियों में आते ही अखबारों में छा गया. मंगलवार सुबह डीएम आगरा ने प्रियंका गांधी को नोटिस जारी कर दिया है. नोटिस में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से ट्वीट के जरिये पोस्ट की गई खबर का खंडन करने को कहा गया. डीएम ने लिखा है कि कोरोना से जूझ रही टीम का मनोबल गिराने की कोशिश की गई है.

प्रियंका गांधी का ये था ट्वीट

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट करते हुये लिखा था कि 'आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई. यूपी सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई''। सरकार की नो टेस्ट=नो कोरोना पॉलिसी पर सवाल उठे थे लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया..''

आज भी प्रियंका ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी यही नहीं रुकीं. उन्होंने आज भी आगरा के संबंध में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि 'आगरा में कोरोना से मृत्युदर दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है। यहाँ कोरोना से मरीजों की मृत्यदर 6.8% है। यहाँ कोरोना से जान गंवाने वाले 79 मरीजों में से कुल 35% यानि 28 लोगों की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 48 घण्टे के अंदर हुई है''। ‘आगरा मॉडल’ का झूठ फैलाकर इन विषम परिस्थितियों में धकेलने के जिम्मेदार कौन हैं? मुख्यमंत्री जी 48 घंटे के भीतर जनता को इसका स्पष्टीकरण दें और कोविड मरीजों की स्थिति और संख्या में की जा रही हेराफेरी पर जवाबदेही बनाएँ''।

आगरा के डीएम ने भेजा नोटिस

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर आगरा के जिलाधिकार ने नोटिस भेजा है. नोटिस में लिखा है कि पोस्ट से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे जनमानस में यह संदेश जाता है कि 48 घंटे में 28 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु हुई है. इस समय संपूर्ण भारतवासी कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लड़ रहे हैं, जो कोरोना वारियर्स/कोरोना फाइटर्स एवं जनसामान्य पर प्रतिकूल प्रभाव एवं भ्रम का वातावरण उत्पन्न करता है. जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 109 दिनों में आगरा में कोविड-19 के अब तक कुल 1139 केस आये हैं और 79 कोविड-19 पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु हुई है. पिछले 48 घंटे में 28 लोगों की मृत्यु की सूचना असत्य एवं निराधार है. डीएम ने उन्हें 24 घंटे के अंदर भ्रामक/असत्य खबर का खंडन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि इस कोविड-19 के संक्रमण के समय में समस्त नागरिकों एवं किसी भी पद पर कार्यरत कर्मी को सही स्थिति की जानकारी मिल सके एवं इस महामारी में लगे हुए कार्मिकों के मनोबल को ठेस न पहुंचे. डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि भ्रामक व असत्य जानकारी वाले ट्वीट से भ्रम की स्थिति पैदा हुई है. इसलिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को नोटिस दिया गया है.

ये भी पढ़ें.

UP 112 पुलिस इमरजेंसी सर्विस के मुख्यालय पर कोरोना का साया, छह नये मरीज मिलने से हड़कंप, हेड क्वार्टर सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व CM विजयन से जुड़े परिसरों में ED के एक्शन पर राजनीतिक विवाद, कांग्रेस का आरोप- माकपा नेता को...
पूर्व CM विजयन से जुड़े परिसरों में ED के एक्शन पर राजनीतिक विवाद, कांग्रेस का आरोप- माकपा नेता को...
5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget