एक्सप्लोरर

Agnipath Row: सेना ने बताया अग्निवीरों का असली मतलब, प्रदर्शन करने वालों को सुनाई खरी-खरी

Army On Violence: संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेना ने साफ किया कि भारतीय सेना की नींव अनुशासन है और फौज में हिंसा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.

Agnipath Scheme Row: अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में प्रदर्शन (Agnipath Scheme Protest) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. युवा इस योजना के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच रविवार को तीनों सेनाओं की तरफ से अग्निपथ योजना को लेकर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (Army Joint Press Conference) की गई. इस योजना के फायदों के बारे में तो बताया ही गया, साथ ही सेना (Army) ने अग्निवीरों (Agniveers) का असली मतलब समझाते हुए प्रदर्शन करने वालों को खरी-खरी भी सुनाई. 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी (Lt General Anil Puri), थल सेना की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल बंसी पोनप्‍पा, नौसेना की तरफ से वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और एयरफोर्स की ओर से एयर मार्शल सूरज झा शामिल हुए. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने अग्निवीरों का असली मतलब समझाते हुए कहा कि भारतीय सेना की नींव अनुशासन है. सेना में आगजनी, तोड़फोड़ के लिए कोई जगह नहीं है. सेना में भर्ती होने के लिए सबसे पहली जरूरत अनुशासन की होती है, इसलिए युवाओं को शांत होकर इस योजना को समझना चाहिए.

प्रदर्शन करने वालों को सेना की खरी-खरी

वहीं प्रदर्शन करने वालों को खरी-खरी सुनाते हुए लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि सेना में हिंसक व्यक्तियों की कोई जगह नहीं है. भर्ती के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र देना होगा कि वो विरोध या बर्बरता का हिस्सा नहीं था. फौज में पुलिस वेरिफिकेशन के बिना कोई नहीं आ सकता. इसलिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अनुरोध है कि अपना समय खराब न करें. यदि किसी के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज की जाती है, तो वे सेना शामिल नहीं हो सकते. 

अग्निपथ योजना को वापस लेने का सवाल ही नहीं- सेना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी (Lt General Anil Puri) ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि सेना में जवानों की भर्ती की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) वापस नहीं ली जाएगी. उन्होंने कहा कि ये एक प्रगतिशील कदम है और देश की रक्षा के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है. इसलिए अग्निपथ योजना को वापस लेने का सवाल ही नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 

Agnipath Row: गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, अग्निपथ योजना पर फर्जी खबरें फैलाने को लेकर 35 WhatsApp ग्रुप बैन 

Agnipath Scheme Protest: कल दिन में बिहार में कोई ट्रेन नहीं चलेगी, रात 8 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक होगा ट्रेनों का संचालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget