एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: 'अग्निपथ' के खिलाफ बिहार में बवाल जारी, लखीसराय में ट्रेन में लगाई आग, एक शख्स की मौत

Agnipath Scheme: अग्निनपथ योजना को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन में जमकर हिंसा हो रही है. अब बिहार में ट्रेन में आगजनी के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Agnipath Protest Fire In Train: सेना में भर्ती की प्रक्रिया में हुए बदलाव को लेकर पूरे देश में आक्रोश (Protest) है. अग्निनपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर प्रदर्शनकारी देश के अलग-अलग हिस्सों में अपना विरोध जता रहे हैं. कई जगह आगजनी भी की गई है. इसी बीच आज बिहार (Bihar) में लखीसराय (Lakhisarai) में प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली से भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन (Vikramshila Express Train) में आग लगा दी. इस ट्रेन की 12 बोगी आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गई. 

इस दौरान जलती ट्रेन में यात्रा कर रहे एक शख्स की मौत हो गई. लखीसराय के डीएम ने एबीपी न्यूज से बताया कि यात्री बीमार था और ट्रेन से यात्रा कर रहा था. उसे लखीसराय के सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया ना जा सका. वहीं आगजनी की घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जा रहा है. 

रेल मंत्री ने की अपील

विरोध के बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदर्शनकारियों से अपील भी की है. केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि मेरा सभी से निवेदन है कि रेलवे आपकी और राष्ट्र की संपत्ति है. आप किसी भी तरह से हिंसक प्रदर्शन न करें और रेलवे संपत्ति आपके सेवा के लिए है इसलिए इसे बिल्कुल नुकसान न पहुंचाएं. 

योजना के खिलाफ प्रदर्शन जारी, कई ट्रेनें रद्द

बता दें कि, तीन दिन से सरकार के फैसले का विरोध कर रहे प्रदर्शन के बीच आज सुबह आंदोलनकारियों ने बिहार (Bihar) के समस्तीपुर और लखीसराय (Lakhisarai) रेलवे स्टेशन में भी तोड़फोड़ की थी और ट्रेन में आग लगा दी. वहीं रेलवे ट्रैक को भी ब्लॉक कर दिया गया. तोड़फोड़ के कारण रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित हुई है. इसके अलावा देश के और भी कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी हैं. हंगामें के कारण कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित भी हुई हैं. वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने पूरे देश में 35 ट्रेन सेवाएं रद्द (Agnipath Protest Train Cancel) कर दी हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Abdul Rehman Makki: चीन ने एक बार फिर रोका भारत का रास्ता, लश्कर के आतंकी मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के खिलाफ की वोटिंग 

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस ने जारी किया सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट, बताया- कोरोना के बाद नाक से आया था खून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget