एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल के भाटपारा में फिर भड़की हिंसा, फेंके गए दो बम, कल हुई थी 2 मौतें

पश्चिम बंगाल के भाटपारा में आज भी हिंसा जारी है. यहां गुरुवार को दो समूहों के बीच संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हो गए थे. इसके बावजूद आज भी यहां 2 बम फेंके गए हैं. हालांकि, ये बम फटा नहीं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के भाटपारा में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद आज एक बार फिर यहां दो बम फेंके गए. हालांकि, ये बम विस्फोट नहीं हुआ. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बता दें कि भाटपारा में गुरुवार को दो समूहों के बीच संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए थे. राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में हिंसा के बाद प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी. इस झड़प के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाये हैं. हिंसा जहां हुई है वह क्षेत्र बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है.

सीएम ममता बनर्जी ने घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों को इस झड़प के संबंध में गिरफ्तार किया गया है. राज्य सरकार ने बैरकपुर पुलिस आयुक्त तन्मय राय चौधरी को पद से हटा दिया है और उनकी जगह मनोज कुमार वर्मा को नियुक्त किया है. वह पहले दार्जिलिंग के आईजीपी थे. पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि 11 घायल लोगों में छह पुलिसकर्मी हैं जिन्हें हिंसा को काबू में करने के दौरान चोटें आईं. रिपोर्टों के अनुसार नवनिर्मित भाटपारा थाने के पास दो विरोधी समूहों के सदस्यों के बीच तीखी झड़प हुई और इस दौरान कई बम फेंके गए और गोलियां चलाई गईं. नवनिर्मित थाने का गुरुवार को गृह सचिव ने उद्घाटन किया था.

गृह सचिव ने कहा- भाटपारा में आपराधिक तत्व सक्रिय

गृह सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘भाटपारा में कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्व सक्रिय हैं. बाहरी तत्व भी उनके साथ शामिल हो गए हैं और इलाके में शांति बाधित कर रहे हैं. आरएएफ कर्मियों को तैनात किया गया है.’’ भाटपारा में 19 मई को हुए विधानसभा चुनाव के बाद झड़प के कई मामले सामने आ चुके हैं. पश्चिम बंगाल सरकार ने भाटपारा समेत बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के तहत आने वाले कुछ इलाकों में हालात को गंभीरता से लिया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस की गोली से लोगों की मौत हुई है क्योंकि स्थानीय लोग ऐसा आरोप लगा रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मौत की वजह की जांच की जा रही है. पुलिस ने हवा में गोली चलाई थी.’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान रामबाबू शॉ और धर्मवीर शॉ के रूप में हुई है.

नौसेना के पोत और हिमालयी क्षेत्र में योग करते दिखे सेना के जवान, आप भी देखें तस्वीरें

IN PICS: पीएम मोदी के डिनर में खत्म हुई राजनीतिक दूरियां, सभी सांसद गर्मजोशी से मिलें

दिल्ली: कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, मेजेंटा लाइन पर मेट्रो रोकी गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget