एक्सप्लोरर

NCW चीफ रेखा शर्मा ने प्रोटेक्ट किया अपना ट्विटर अकाउंट, वायरल हो रहे हैं पुराने नफरत भरे ट्वीट्स

अकाउंट प्रोटेक्ट करने से पहले रेखा शर्मा ने करीब 210 ट्वीट्स डिलीट कर दिए हैं. रेखा शर्मा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कवि कुमार विश्वास और मंदिर के पुजारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपना ट्विटर अकाउंट प्रोटेक्ट कर दिया है. यानी अब उनके ट्वीट्स कोई नहीं देख पाएगा. रेखा शर्मा ने ये कदम अपने पुराने ट्वीट्स वायरल होने के बाद उठाया है. इससे पहले रेखा शर्मा के अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी ट्वीट किया गया था. अब खबर है कि अकाउंट प्रोटेक्ट करने से पहले रेखा शर्मा ने करीब 210 ट्वीट्स डिलीट कर दिए हैं. हालांकि उनके कुछ पुराने ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने महात्मा गांधी और कई महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल और उनपर राजनीतिक हमले किए हैं.

खुद को फंसता देख रेखा शर्मा ने डिलीट किए पुराने ट्वीट

रेखा शर्मा के इन ट्वीट्स को लेकर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. पत्रकार रोहिणी सिंह ने रेखा शर्मा के एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, ‘’एक घृणित महिला, महिला आयोग की अध्यक्ष है. रेखा शर्मा अपने आप को नोटिस भेजें और फिर इस्तीफा दें.’’ ध्यान रखने वाली बात यह है कि रोहिणी सिंह ने रेखा शर्मा के जिस ट्वीट को रिट्वीट किया था, उसे रेखा शर्मा ने अब डिलीट कर दिया है.

NCW चीफ रेखा शर्मा ने प्रोटेक्ट किया अपना ट्विटर अकाउंट, वायरल हो रहे हैं पुराने नफरत भरे ट्वीट्स

महात्मा गांधी के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी

इतना ही नहीं रेखा शर्मा का एक और पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने साल 2014 में किया था. इसमें उन्होंने महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है. वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक अपने ट्वीट में रेखा शर्मा ने लिखा है, ‘’महात्मा गांधी अपने बेटे के लिए एक अच्छे पिता नहीं हो सकते. हम उन्हें राष्ट्रपिता कैसे कह सकते हैं? टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उनके बेटे ने अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार किया था.’’

NCW चीफ रेखा शर्मा ने प्रोटेक्ट किया अपना ट्विटर अकाउंट, वायरल हो रहे हैं पुराने नफरत भरे ट्वीट्स

प्रियंका गांधी- कुमार विश्वास पर भी की गलत टिप्पणी

इतना ही नहीं, राजनीतिक विश्लेषक सोनम महाजन ने भी रेखा शर्मा के कुछ पुराने ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें रेखा शर्मा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कवि कुमार विश्वास और मंदिर के पुजारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. सोनम महाजन ने लिखा है, ‘’रेखा शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल को प्रोटेक्ट कर दिया है और यूजर्स द्वारा उनके पुराने ट्वीट सामने आने के बाद उन्होंने अपने पुराने आपत्तिजनक ट्वीट्स को डिलीट कर दिया है.

NCW चीफ रेखा शर्मा ने प्रोटेक्ट किया अपना ट्विटर अकाउंट, वायरल हो रहे हैं पुराने नफरत भरे ट्वीट्स

लव जिहादको लेकर भी निशाने पर रेखा शर्मा

बता दें कि रेखा शर्मा इन दिनों ‘लव जिहाद’ को लेकर भी निशाने पर हैं. रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर ‘लव जिहाद के बढ़ते मामलों’ पर बातचीत की है. इसको लेकर भी वह अब विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं.

यह भी पढ़ें-

NCW की अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के सामने उठाया ‘लव जिहाद’ का मुद्दा, दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

MP में मदरसों को सरकारी फंड रोकने की मांग, शिवराज की मंत्री बोलीं मदरसों से निकलते हैं आतंकवादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget