एक्सप्लोरर

MP में मदरसों को सरकारी फंड रोकने की मांग, शिवराज की मंत्री बोलीं मदरसों से निकलते हैं आतंकवादी

मदरसों में जिस तरह की शिक्षा दी जाती है उस हिसाब लगता है कि यहां से आतंकवादी ही बाहर निकलते हैं- उषा ठाकुरकमलनाथ सरकार ने इमाम-मौलवियों को 5 हजार तक वेतन दिया गया जो अन्य वर्गों के अधिकारों के छिना जाने जैसा है- उषा ठाकुर

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में पर्यटन और संस्कृति विभाग की मंत्री उषा ठाकुर ने मदरसों के लेकर विवादित बयान दिया है. उषा ठाकुर ने मांग की है कि मदरसों दिया जाने वाली सरकारी ग्रांट को बंद किया जाना चाहिए, क्योंकि सभी आंतकी मदरसों से ही निकले हैं. उषा ठाकुर ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार मंदिरों से जजिया कर्ज जैसा टैक्स वसूलती थी.

खून पसीने की गाढ़ी कमाई को जाया नहीं होने देंगे- उषा ठाकुर

इंदौर में एक प्रेस कांफ्रेंस में उषा ठाकुर ने कहा, ‘’मदरसों को शासकीय सहायता बंद होनी चाहिए, वक्फ बोर्ड अपने आप में खुद एक सक्षम संस्था है. अगर कोई पर्सनल तौर पर कोई मदद करना चाहता है तो हमारा संविधान उसकी इजाजत देता है, लेकिन हम खून पसीने की गाढ़ी कमाई को जाया नहीं होने देंगे. हम उस पैसे का इस्तेमाल विकास के काम में लगाएंगे.’’

मदरसों से आतंकी बाहर निकलते हैं- उषा ठाकुर

मंत्री उषा ने मदरसों पर इल्ज़ाम लगाते हुए कहा, ‘’मदरसों में जिस तरह की शिक्षा दी जाती है उस हिसाब लगता है कि यहां से आतंकवादी ही बाहर निकलते हैं, तो क्यों न देश विरोधी गतिविधियां जो मदरसो में की जा रही हैं, उन्हें बंद किया जाए और जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल विकास के कामों किया जाए.’’

मंत्री उषा ठाकुर ने पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ को घेरते हुए कहा, ‘’जिस तरह से कमलनाथ की 15 माह की सरकार में मंदिरों की आमदनी पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाया था, वो एक तरह से जजिया कर के समान था. जबकि मंदिरों में चढ़ावे के जरिये मिलने वाली राशि का मंदिर के विकास सहित अन्य धार्मिक कार्यो में उपयोग होता है, लेकिन सरकारी खजाने को भरने के कमलनाथ सरकार ने एक तरह से जजिया कर लगाकर धार्मिक अखंडता को खंड खंड करने का प्रयास किया था.’’

देश की एकता अखंडता को क्षिन्न भिन्न करना चाहते है कमलनाथ- उषा

वहीं धर्मांतरण के मामले में उषा ठाकुर ने कहा, ‘’कमलनाथ ही आदिवासियों से कहा था कि वो खुद को हिन्दू लिखना छोड़ दे जबकि वो अनादि काल से हिन्दू हैं, ऐसे में उनके ये कहने का क्या तुक है.’’ उन्होंने सीधे कहा कि कमलनाथ देश की एकता अखंडता को क्षिन्न भिन्न करना चाहते है. उन्होंने कहा कि वफ्फ बोर्ड आर्थिक रूप से मजबूत है बावजूद कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में इमाम और मौलवियों को 5 हजार तक वेतन दिया गया जो कि अन्य वर्गों के अधिकारों के छिना जाने जैसा है.

वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सीएए का विरोध करती रही जबकि केंद्र सरकार ये कानून उन लोगो के लिए लाई जो कि पाकिस्तान में सताए जा रहे थे.

बीजेपी की तर्ज पर धार्मिक दिखाई देना चाहते हैं कमलनाथ- उषा

पूर्व सीएम कमलनाथ धार्मिकता को लेकर उषा ठाकुर ने कहा कि वो दिखावा है और उन्हें ये बात समझ मे आ गई है. कमलनाथ बीजेपी की तर्ज पर धार्मिक दिखाई देना चाहते हैं लेकिन वो कुछ भी करे जनता सब समझ चुकी है और 3 नवंबर को जनता उनको आइना भी दिखा देगी. इतना ही नही मंत्री इमरती देवी पर दिए गए आयटम वाले बयान पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि किसी भी महिला के लिए अपमानित शब्दो का प्रयोग अनुचित है और वे इसकी कड़ी भर्त्सना करती है.

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश: मंत्री बिसाहू लाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए किया था अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल

रामविलास पासवान की श्रद्धांजलि सभा में एक साथ दिखे चिराग, तेजस्वी और सीएम नीतीश, यहां देखें खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget