एक्सप्लोरर

संविधान बचाओ रैली के बाद 29 जनवरी को दिल्ली में एकजुट होगा विपक्ष

सविंधान बचाओ रैली में हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, शरद पवार, शरद यादव, उमर अब्दुल्ला और लेफ्ट के कई नेताओं ने हिस्सा लिया. .

नई दिल्ली: 2019 के चुनाव बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए परसों दिल्ली में बड़ी बैठक होगी. कल मुंबई में बीजेपी के खिलाफ संविधान बचाओ रैली करने के बाद एनसीपी (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) अध्यक्ष शरद पवार ने 29 तारीखो को बैठक का एलान किया.

कल की रैली में हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, शरद पवार, शरद यादव, उमर अब्दुल्ला और लेफ्ट के कई नेताओं ने हिस्सा लिया. आपको बता दें कि देश में जब 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा था मौके पर मुंबई में विपक्ष संविधान बचाने रैली के बैनर तले एकजुट हुआ.

विपक्ष की यह रैली डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा (गेट वे ऑफ़ इंडिया) तक गई. इस रैली में काफी संख्य में लोगों ने हिस्सा लिया. विपक्ष की रैली के विरोध में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया.

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''हमारे पास जो भी वो संविधान की वजह से ही है. अगर संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा तो फिर हमारे पास कुछ नहीं रहेगा. ये सरकार बनाम विपक्ष नहीं है, ये एनडीए बनाम यूपीए भी नहीं है. ये सिर्फ देश के संविधान के लिए है.''

क्यों निकली संविधान बचाओ रैली

दरअसल कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े ने संविधान को लेकर एक विवादित बयान दिया था. हेगड़े के इसी बयान को आधार बनाकर विपक्ष ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया है.

हेगड़ ने कहा था कि 'वो लोग जो अपनी जड़ों से अंजान होते हुए खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं, उनकी खुद की कोई पहचान नहीं होती. उन्हें अपनी जड़ों का पता नहीं होता. लेकिन वे बुद्धिजीवी होते हैं.'' उन्होंने कहा था कि वे संविधान का सम्मान करते हैं लेकिन आने वाले समय में ये बदलेगा. ये रैली ऐसी ही बयानों के विरोध में निकाली गई थी.

शिवसेना ने रैली से बनाए रखी दूरी

2014 में एनडीए से अलग चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी राजनीति पार्टी पार्टी शिवसेना ने दोनों रैलियों से अपनी दूरी बनाए रखी. शिवसेना मोदी सरकार में अभी भी शामिल है और महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार का भी हिस्सा है जिसमें इसके मंत्री भी हैं. आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथ लड़ी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
सालों की सेवा के बाद भी...' कर्नाटक कैबिनेट से बाहर होने पर निराश हुए दिनेश गुंडु राव
सालों की सेवा के बाद भी...' कर्नाटक कैबिनेट से बाहर होने पर निराश हुए दिनेश गुंडु राव
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget