एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश: कोरोना को मात दे चुके शिवराज सिंह चौहान डोनेट करेंगे प्लाज्मा, सीएम समेत अबतक पांच मंत्री हुए वायरस के शिकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए वह प्लाज्मा दान करेंगे.मुख्यमंत्री चौहान सहित उनके मंत्रिपरिषद के पांच सदस्य अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

भोपाल: कोरोना वायरस को हरा चुके मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि वह इस महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए वह प्लाज्मा दान करेंगे.

उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस पर जीत से कम कुछ नहीं चाहिए. प्रदेश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए प्रशासन, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ और जनसामान्य को साथ मिलकर काम करना होगा.

चौहान ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों की जल्द पहचान तथा उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना ही बचाव का सर्वश्रेष्ठ उपाय है. इसके लिए प्रदेश में जांच की क्षमता बढ़ानी होगी. उन्होंने प्रदेश में प्रतिदिन 20,000 जांच की क्षमता विकसित करने के निर्देश दिए.

चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा के दौरान संभागवार मृत्यु दर, उसके कारणों तथा बचाव की प्रभावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. उन्होंने जागरूकता अभियान को विस्तार देने, घर पर पृथक-वास को प्रोत्साहित करने और प्लाज्मा थैरेपी को बढ़ावा देने की आवश्यकता बतायी.

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को हुआ कोरोना मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को खुद ट्वीट कर दी है. सारंग ने ट्वीट किया, ‘‘आज कोविड-19 की दूसरी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है. पहली जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन मैं उसी समय से घर पर पृथक-वास में हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप सबसे अनुरोध है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, आप सभी कोविड-19 की जांच करा लें.

मुख्यमंत्री समेत अबतक पांच मंत्री हुए कोरोना के शिकार इससे पहले, मुख्यमंत्री चौहान के अलावा मंत्रिपरिषद के तीन अन्य मंत्री-सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी संक्रमित पाए गए थे. मुख्यमंत्री चौहान सहित उनके मंत्रिपरिषद के पांच सदस्य अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- ट्विटर पर Paytm हुआ 'Binod', सोशल मीडिया पर आ गई मीम्स की अचानक बाढ़, समझिए क्या है मामला

न्यूजीलैंड में 100 दिन से कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, 14 देशों में 10 हजार से ज्यादा मौतें, क्या है दुनिया में कोरोना का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget