एक्सप्लोरर

राम रहीम के बाद फलाहारी बाबा पर लगा रेप का आरोप, पुलिस से बचने के लिए पहुंचा अस्पताल!

पीड़ित लड़की ने कहा कि कानून ने जिस तरह से राम रहीम को जेल भेजा है, उससे उसका हौसला बढ़ा और उसने पुलिस को वो पूरी बात बताई जो उसके साथ फलाहारी बाबा ने किया था.

नई दिल्ली : शिष्या से बलात्कार का दोषी बाबा गुरमीत राम रहीम 20 साल की जेल की सजा काट रहा है. अभी ये मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि राजस्थान के चर्चित फलाहारी बाबा पर भी बलात्कार का आरोप लगा है. इस बाबा का भी राजनीति में बड़ा दबदबा बताया जाता है. गिरफ्तारी के डर से फलाहारी बाबा अस्पताल में भर्ती हो गया है.

बाबा के लाखों भक्त हैं और उन्हीं भक्तों में एक भक्त आरोप लगाने वाली लड़की भी थी. लड़की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहनेवाली है. बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह जैसी नामी गिरामी हस्तियों से फलाहारी बाबा का दरबार सजता है.

फलाहारी बाबा पर आरोप लगाने वाली लड़की के मुताबिक, मेरा परिवार सालों से बाबा का भक्त था. वकालत करने के बाद मैंने जो इंटर्नशिप किया तो मुझे पहली बार 3 हजार रुपये की सैलरी मिली. वही सैलरी लेकर मैं फलाहारी बाबा से मिलने गई. वो मुझसे अपने आश्रम में अकेले में मिले और मुझे जो प्रसाद दिया, वो खाकर मैं बेहोश हो गई.

बता दें कि लड़की जिस दिन के वाकये का जिक्र कर रही है, वो दिन रक्षाबंधन का था. अब यहां पर सवाल उठता है कि जब फलाहारी बाबा ने उसके साथ रक्षाबंधन के दिन कुछ गलत किया तो वो अबतक खामोश क्यों थी?

पीड़ित लड़की ने इस सवाल का जवाब बलात्कारी राम रहीम के जरिए दिया है. उसके मुताबिक कानून ने जिस तरह से राम रहीम को जेल के सींखचों के पीछे पहुंचाया है, उससे उसका हौसला बढ़ा और उसने पुलिस को वो पूरी बात बताई जो उसके साथ फलाहारी बाबा ने किया था.

पीड़ित लड़की ने बताया, 'बाबा के दिये प्रसाद को खाने के बाद मैं अर्ध बेहोशी की हालत में पहुंच गई. मेरा अपने ऊपर से नियंत्रण खत्म हो गया था. दूसरी तरफ फलाहारी बाबा मेरा यौन शोषण करने पर तुला हुआ था. नशीले प्रसाद की वजह से मैं उसका विरोध नहीं कर पा रही थी और मेरी इस हालत का फायदा उठाकर फलाहारी बाबा ने मेरे साथ बलात्कार किया.'

पीड़ित लड़की के मुताबिक वो किसी तरह से फलाहारी बाबा के आश्रम से बचकर वापस अपने घर पहुंची. वहां लोकलाज के भय से वो काफी दिन तक खामोश रही लेकिन जब उसने यौन शोषण के मामले में राम रहीम को जेल जाते देखा तो उसका हौसला वापस आया और उसने फलाहारी बाबा के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया.

फलाहारी बाबा के कहानी में असली मोड़ पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद आया. जैसे ही फलाहारी बाबा को खबर मिली कि उसके खिलाफ एक लड़की ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है, वो एक अस्पताल में भर्ती हो गया और अब पुलिस इंतजार कर रही है कि वो जैसे ही अस्पताल से लौटे, उसे कानूनी पाठ पढ़ाया जाए.

यहां आपको बता दें कि फलाहारी बाबा का सिक्का राजस्थान के साथ साथ देश के दूसरे हिस्सों में भी चलता है. इस बाबा के तमाम भक्त हैं जो इसे उस गुरू की श्रेणी में रखते हैं जो गोविंद का ज्ञान देते हैं.

रक्षाबंधन से पहले पीड़ित लड़की भी फलाहारी बाबा को इसी रूप में देखती थी लेकिन अब तो उसकी एक ही ख्वाहिश है. पीड़ित लड़की चाहती है कि फलाहारी बाबा का भी वही अंजाम हो जो बलात्कारी बाबा राम रहीम का हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया Goldy Brar, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
Explained: आपका धर्म-वार डेटा क्यों मांग रही BJP सरकार? राज्य बोले- हमारे पास नहीं! पढ़ें एनालिसिस
आपका धर्म-वार डेटा क्यों मांग रही BJP सरकार? राज्य बोले- हमारे पास नहीं!
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
नंदीग्राम BJP प्रत्याशी की उम्र पर सवाल, कांग्रेस की याचिका कोलकाता हाईकोर्ट ने की खारिज
नंदीग्राम BJP प्रत्याशी की उम्र पर सवाल, कांग्रेस की याचिका कोलकाता हाईकोर्ट ने की खारिज

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
Embed widget