एक्सप्लोरर

Modi Govt News: राजन के बयान के बाद बीजेपी प्रवक्ता बोले- मोदी सरकार के फैसले सही, आलोचक भी कर रहे स्वीकार

Syed Zafar Islam Comment: बीजेपी प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा है कि अब आलोचक भी मान रहे हैं कि मोदी सरकार ने सही फैसले लिए हैं. उनकी यह टिप्पणी आरबीआई के पूर्व गवर्नर के बयान के बाद आई.

Narendra Modi Govt News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को कहा कि अर्थव्यवस्था (Economy) को संभालने के लिए नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नीत सरकार ने जो फैसले लिए वे सही साबित हुए और आलोचकों ने भी इसे स्वीकार किया है. बीजेपी के प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम (Syed Zafar Islam) ने दावा किया कि सरकार के आलोचकों ने भी उसकी नीतियों की ‘सराहना’ की है. उनका यह बयान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत (India) को श्रीलंका (Sri Lanka) और पाकिस्तान (Pakistan) जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है.

रघुराम राजन ने कहा था कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त है और देश पर विदेशी कर्ज अपेक्षाकृत कम है. इसके एक दिन बाद बीजेपी प्रवक्ता की यह टिप्पणी आई है. इस्लाम ने कहा, “दुनिया ने माना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था न सिर्फ पटरी पर है, बल्कि तेज गति से बढ़ भी रही है. दुनिया महंगाई और अन्य समस्याओं से जूझ रही है जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है.” उन्होंने कहा, “जो हमारी आलोचना करते थे, वे बदल गए हैं और सराहना कर रहे हैं.” राजन ने अतीत में सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियों पर सवाल खड़े किए थे.

यह भी पढ़ें- Jeremy Lalrinnung Wins Gold: जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया गोल्ड मेडल, बना डाला रिकॉर्ड

बीजेपी प्रवक्ता ने महंगाई को लेकर यह कहा

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार होने के अलावा, भारत ने भुगतान में संतुलन और राजकोषीय घाटा समेत विभिन्न पेचीदा-आर्थिक संकेतकों पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि खाद्य समेत अन्य चीजों की मूल्य वृद्धि अब कम होने की दिशा में बढ़ रही है. आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में कहा था कि भारत का भविष्य उदार लोकतंत्र और उसकी संस्थाओं को मजबूत करने में है क्योंकि यह देश के विकास के लिए जरूरी है. उन्होंने बहुसंख्यकवाद के खिलाफ चेताया भी था.

यह भी पढ़ें- Jeremy Lalrinnung Wins Gold: जेरेमी ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगे, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगे, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget