एक्सप्लोरर

केदारनाथ रूद्र गुफा: पीएम मोदी के दौरे के बाद बढ़ी लोकप्रियता, हो रही है भारी प्री बुकिंग

यह गुफा सुदूर क्षेत्र में है और ध्यान लगाने के लिए है इसलिए एक बार में केवल एक व्यक्ति को यहां जाने की अनुमति होती है. वैसे यह गुफा नितांत एकांत स्थान है लेकिन उसमें एक फोन लगाया गया है जिसे आपात स्थिति में आंगुतक इस्तेमाल कर सकता है.

नई दिल्ली: केदारनाथ में रुद्र ध्यान नामक जिस गुफा में कभी सन्नाटा पसरा रहता था, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान लगाने के बाद गुलजार हो गयी है और पहली बार उसके लिए 78 प्री बुकिंग हुई है. वर्ष 2018 में यह गुफा आम लोगों के लिए खोली गयी थी और तब से पहली बार सितंबर के लिए 19 और अक्टूबर के लिए 10 पर्यटकों ने पहले से बुकिंग करायी है.

इस साल मई में आम चुनाव के अंतिम दिनों के दौरान मोदी ने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से महज एक किलोमीटर दूर रुद्र गुफा में एक दिन ध्यान लगाकर बिताया था. इस गुफा का प्रबंधन गढ़वाल मंडल विकास निगम के जिम्मे है. पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पीटीआई भाषा से कहा, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में पर्यटन के ब्रांड एंबैसडर हैं. उनकी उपस्थिति अतुलनीय है और वह जहां कहीं जाते हैं, लोगों का ध्यान खींचते हैं. वह हमारे सबसे बड़े ब्रांड एंबैसडर हैं.''

उन्होंने कहा, '' इस साल जिस रुद्र गुफा में वह गये थे, वहं अब पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी है. यह देश के पर्यटन के लिए बहुत बड़ी बात है. मुझे बताया गया कि रुद्र गुफा में पहली बार प्री-बुकिंग हुई. मोदी की यात्रा के तत्काल बाद गुफा के लिए मई में चार, जून में 28, जुलाई में 10, अगस्त में आठ, सितंबर में 19 और अक्टूबर में 10 बुकिंग हुई. निगम के एक अधकिारी ने कहा, '' हमें सितंबर और अक्टूबर दिवाली तक और बुकिंग मिलने का यकीन है, जब भयंकर सर्दी पड़ने लगती है. उसके बाद हम मई 2020 के लिए बुकिंग करेंगे.''

इस गुफा को रात्रि के लिए 1500 रूपये में और दिन में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए 999 रूपये में बुक कराया जा सकता है. अधिकारी ने कहा कि चूंकि यह गुफा सुदूर क्षेत्र में है और ध्यान लगाने के लिए है इसलिए एक बार में केवल एक व्यक्ति को यहां जाने की अनुमति होती है. वैसे यह गुफा नितांत एकांत स्थान है लेकिन उसमें एक फोन लगाया गया है जिसे आपात स्थिति में आंगुतक इस्तेमाल कर सकता है.

इस गुफा में आगंतुकों के लिए बिजली पानी की व्यवस्था है और इसके भीतर बाथरूम और हीटर भी है. यहां पर्यटक को सुबह की चाय, नाश्ता, लंच, शाम की चाय और डिनर परोसा जाता है. सुविधा के अनुसार इन सेवाओं के समय में फेरबदल किया जा सकता है. गुफा में एक घंटी भी लगी है, जिसे बजाकर सहायक को बुलाया जा सकता है. गुफा में आगंतुक के लिए 24 घंटे सहायक की व्यवस्था की गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget