एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में हालात गंभीर, कंधार के बाद अब मजार-ए-शरीफ से अपने राजनयिक और कर्मचारी निकाल रहा भारत

अफगानिस्तान में लगातार लहराब होते सुरक्षा हालात और तालिबान हमलों के मद्देनजर भारत पहले ही कंधार के वाणिज्यिक दूतावास से अपने राजनयिकों और स्टाफ हो वापस लौटा चुका है

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में गंभीर होते सुरक्षा हालात के मद्देनजर भारत ने मजार-ए-शरीफ स्थित वाणिज्य दूतावास से भी अपने राजनयिकों और कर्मचारियों को वापस बुलाने का फैसला लिया है. जल्द ही अफगानिस्तान के चौथे सबसे बड़े शहर मजार ई शरीफ से तमाम भारतीय स्टाफ को सुरक्षित भारत लाया जा रहा है. साथ ही अफगानिस्तान में सभी भारतीय नागरिकों के लिए भी अधिक सख्त के साथ सुरक्षा चेतावनी जारी की जा रही है.

अफगानिस्तान के बाल्ख और तखार प्रांत में तालिबान लड़ाकों और अफगान सुरक्षाबलों के बीच तेज हुई लड़ाई के बीच यह फैसला लिया गया है. तालिबान ने उत्तरी बाल्ख के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है. मज़ार-ए-शरीफ बाल्ख प्रांत की राजधानी और अफगानिस्तान का चौथा सबसे बड़ा शहर है. 

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा हालात के आंकलन के आधार पर भारतीय कर्मचारियों को मजार शरीफ से हटाने का फैसला किया गया है. हालांकि अभी काबुल स्थित दूतावास में किसी तरह की कटौती का निर्णय नहीं किया गया है. 

अफगानिस्तान में हालात गंभीर
अफगानिस्तान में लगातार लहराब होते सुरक्षा हालात और तालिबान हमलों के मद्देनजर भारत पहले ही कंधार के वाणिज्यिक दूतावास से अपने राजनयिकों और स्टाफ हो वापस लौटा चुका है. साथ ही सुरक्षा आंकलनों के मद्देनजर ही हेरात और जलालाबाद के वाणिज्य दूतावासों से अपने स्टाफ को लौटा कर वहां कामकाज अस्थाई तौर पर बंद कर चुका है. 

इतना ही नहीं अफगानिस्तान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों के लिए भी अधिक सख्त सुरक्षा हिदायतओं के साथ एडवाइजरी भी जारी की जा रही है. सूत्रों के अनुसार गैर राजनयिक कामों से जुड़े सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कहा जा रहा है.

अफगानिस्तान से भारत आने वालों की पूरी मदद की जाएगी
इस बीच सरकार ने संकेत दिए हैं कि अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक हिन्दू और सिख भी अगर सुरक्षित पनाह के लिए अस्थाई तौर पर भारत आना चाहेंगे तो उनकी पूरी मदद की जाएगी. हालांकि सरकारी सूत्रों ने साफ किया कि अभी तक किसी विशेष निकासी अभियान या उड़ानों की कोई योजना नहीं है. क्योंकि अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों की आवाजाही जारी है.

ध्यान रहे कि अफगानिस्तान में तालिबान और अफगान सुरक्षाबलों के बीच तेज होती लड़ाई में तालिबानी लड़ाके तेज़ी से बड़ी इलाके पर कब्जा करते जा रहे हैं. इसके मद्देनजर भारत की भी चिंताएं बढ़ी हैं. हालाँकि भारतीय रणनीतिकारों का मानना है कि मौजूदा स्थिति में तालिबान के लिए पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा करना मुश्किल है. ऐसे में काबुल पर कब्जा करने में भी उन्हें वक्त लगेगा. साथ ही सीधे तौर पर सत्ता का सैनिक टेकओवर तालिबान के लिए भी मुश्किल है बढ़ा देगा.

बरहाल इन तमाम आकलनओं के बीच इतना जरूर है कि अफगानिस्तान के डामाडोल हालत में भारत की राजनीतिक चुनौतियां बढ़ा दी है. इसमें जहां एक तरफ अफगानिस्तान में खड़े किए गए रणनीतिक निवेश पर खतरा है वहीं इस बात की आशंका भी कम नहीं कि अफगानिस्तान से बहने वाला आतंकी लावा भारत की सरहदों को भी प्रभावित कर सकता है.

ये भी पढ़ें-
जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामले में अश्विनी उपाध्याय समेत 6 गिरफ्तार

देशभर में NRC लागू करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं, गृह मंत्रालय ने संसद में दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget