एक्सप्लोरर

पहले हीट वेव ने झुलसाया, अब रुलाएगा मानसून, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी बुरी खबर

Monsoon Updates: मौसम विभाग ने बताया कि भारत में 1 जून से 18 जून तक औसत से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई. इतना ही नहीं 12-18 जून के बीच मानसून की रफ्तार भी काफी धीमी हुई है. 

पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश में हीट वेव और गर्मी से बुरा हाल है. गर्मी से राहत के लिए लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बुरी खबर सुनाई है. IMD के मुताबिक, 1 जून को मानसून अवधि की शुरुआत के बाद से भारत में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इतना ही नहीं 12-18 जून के बीच मानसून की रफ्तार भी काफी धीमी हुई है. 

हालांकि, IMD का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अब अनुकूल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, भारत में 1 जून से 18 जून तक 64.5 mm बारिश हुई है, जो औसत बारिश 80.6 mm से 20 प्रतिशत कम है. 

30 मई को केरल पहुंच गया था मानसून

मानसून ने शुरुआत में काफी तेजी दिखाई थी और तय समय से दो दिन पहले 30 मई को ही केरल पहुंच गया था. इसके बाद 12 जून तक इसने धीरे-धीरे केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को कवर किया. इसके अलावा मानसून दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकांश भाग और दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्से और पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्से तक पहुंच गया. हालांकि, इसके बाद 18 जून तक मानसून में कोई प्रगति नहीं दिख रही है. 

आईएमडी ने बताया कि देश के 11 मौसम सब डिबिजन में 1 से 18 जून के बीच सामान्य से लेकर बहुत अधिक वर्षा हुई है, जबकि 25 में कम से लेकर बहुत कम वर्षा हुई है. पूर्वानुमान से पता चलता है कि जून में देश भर में औसत वर्षा सामान्य से कम होने की संभावना है. इससे पहले IMD ने मई में कहा था कि देश में मानसूनी सीजन (जून से सितंबर के बीच) में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget