एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कोरोना वायरस को मात देने के बाद 100 साल की बुजुर्ग महिला बोलीं- रोज खाती थी एक सेब

बुजुर्ग महिला का बेटा, बहू और पोता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद घर पर ही उनका इलाज किया गया.

बेल्लारी: जानलेवा कोरोना वायरस को मात देने वाली 100 साल की एक बुजुर्ग महिला ने दावा किया है कि यह वायरस एक आम जुकाम की तरह है. बुजुर्ग महिला का नाम हॉलम्माल बताया जा रहा है, जो कर्नाटक के बेल्लारी की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला 16 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाई गई थी और 22 जुलाई को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई.

आम जुकाम की तरह है कोरोना- बुजुर्ग महिला

100 साल की बुजुर्ग महिला हॉलम्मा ने कहा, 'डॉक्टरों ने मेरे साथ काफी अच्छा व्यवहार किया. मैं वक्त पर भोजन करने के साथ-साथ रोज़ एक सेब भी खा रही थी. डॉक्टरों ने मुझे दवाईयों के साथ इंजेक्शन भी दिए. मैं अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं.' हॉलम्मा ने आगे कहा कि कोरोना वायरस एक आम जुकाम की तरह है. बता दें कि महिला के इस स्टेटमेंट की चर्चा हर कोई कर रहा है.

पूरा परिवार पाया गया था कोरोना पॉजिटिव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुजुर्ग महिला का बेटा, बहू और पोता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन सभी का घर पर ही इलाज किया गया और अब ये सभी स्वस्थ हो चुके हैं. अधिकारियों के मुताबिक, महिला का बेटा एक बैंक में काम करता है, जो तीन जुलाई को कोरोना संक्रमित पाया गया था.

अधिकारी ने कहा, 'बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 16 जुलाई को उसकी 100 साल की मां हॉलम्मा भी संक्रमित पाई गईं. इसके बाद बुजुर्ग महिला का इलाज किया गया और 22 जुलाई को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई.'

यह भी पढ़ें- 

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 48 हजार 661 मामले, पिछले एक दिन में हुई 705 लोगों की मौत

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए करें 'हनुमान चालीसा' का पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget