एक्सप्लोरर

आठवें दिन भी ठप रहा एम्स का सर्वर, ऑनलाइन सर्विस बंद होने से ओपीडी में दिखीं लंबी कतारें

AIIMS Server Down: साइबर अटैक के बाद एम्स का सर्वर ठप होने से अस्पताल की ऑनलाइन सेवाएं बंद पड़ी हैं. एम्स ने कहा साइबर सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं.

AIIMS Delhi Cyber Attack: साइबर हमले के बाद देश के प्रमुख अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का सर्वर बुधवार को लगातार आठवें दिन भी ठप रहा, जिससे ‘ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट’ प्रणाली बंद रही. वहीं OPD में आने वाले रोगियों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि होने से लंबी कतारें लग गईं. अधिकारियों ने बताया कि मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त कर्मी तैनात किए हैं. बाह्य रोगी, भर्ती रोगी और प्रयोगशाला सहित सभी अस्पताल सेवाओं को कागजी रूप से प्रबंधित किया जा रहा है.

ओपीडी (OPD) के अलावा डायग्नोस्टिक (Diagnostic) केंद्रों और बिलिंग काउंटरों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं. अस्पताल के अधिकारियों के साथ ही अन्य एजेंसियां सर्वर को बहाल करने के लिए प्रयासरत हैं. इससे पहले मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि सर्वर पर ‘ई-अस्पताल डेटा’ बहाल कर लिया गया है.

साइबर सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं
AIIMS-दिल्ली ने एक बयान में कहा, ‘‘डेटा बहाली और सर्वर को दुरुस्त करने का कार्य प्रगति पर है. डेटा की मात्रा और अस्पताल सेवाओं के लिए, सर्वर की बड़ी संख्या के कारण कुछ समय लग रहा है. साइबर सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं.’’ आपातकालीन मामलों में व्हाट्सऐप (Whatsapp) की मदद ली जा रही है, क्योंकि डॉक्टर रोगियों की जांच रिपोर्ट साझा करने के लिए इस ऐप का उपयोग कर रहे हैं.  एक डॉक्टर ने कहा, 'अगर भौतिक रूप से किया जाता है तो मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए घंटों लग जाएंगे.’’

अस्पताल में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसियों की सिफारिशों के अनुसार अस्पताल में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (CERT-In) दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि रैंसमवेयर हमले की जांच कर रहे हैं. रैंसमवेयर हमले के कारण कंप्यूटर तक पहुंच बाधित हो जाती है. सूत्रों ने बताया कि करीब 2400 कंप्यूटर में एंटीवायरस ‘मैन्युअल’ तरीके से डाला गया है.

ये भी पढ़ें: AIIMS Server Issue: एम्स सर्वर हैक मामले की NIA कर सकती है जांच, गृह मंत्रालय में हुई हाई लेवल मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget