एक्सप्लोरर

पृथ्वी की तरफ खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहा है विशाल धूमकेतु, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

चंद्र ग्रहण के दौरान ब्रह्मांड में हुई उथल पुथल से पृथ्वी के लिए एक बुरी खबर है. एक विशाल धूमकेतु पृथ्वी की तरफ से तेजी से बढ़ रहा है इसकी रफ्तार बेहद तेज है. तेजी से पृथ्वी के तरफ बढ़ रहे इस धूमकेतु पर सभी देशों के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की नजर है.

नई दिल्ली: साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) समाप्त हो चुका है. गुजरा चंद्र ग्रहण एक टेंशन दे गया है. चंद्र ग्रहण के बाद डबल डेकर बस से दोगुना आकार का एक धूमकेतु तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है. खगोल वैज्ञानिकों की चिंता है कि अगर यह धूमकेतू पृथ्वी से टकरा गया तो बड़ी प्रलय हो सकती है. यह धूमकेतु 12 जनवरी को पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेगा. पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे इस धूमकेतु के बारे में अमेरिका के 'नासा' (NASA) ने जानकारी दी है. धूमकेतु जिस रफ्तार से पृथ्वी की तरफ आ रहा है उससे अगर यह पृथ्वी के किसी भी कोने से टकरा गया तो सुनामी से भयंकर प्रलय ला सकता है.

अंतरिक्ष विज्ञानी अब इस धूमकेतु की दिशा का अध्ययन करने में जुट गए हैं. अगर यह धूमकेतु पृथ्वी से होकर गुजरता है तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन अगर पृथ्वी को स्पर्श करते हुए भी यह धूमकेतु गुजरा तो भी ये भारी नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि नासा का यह दावा है कि पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा ये धूमकेतू पृथ्वी के बेहद करीब से होकर गुजरेगा. इसको लेकर नासा ने चेतवानी भी जारी की है.

धूमकेतु को लेकर एक बार फिर पृथ्वी को लेकर की गई भविष्यवाणियों को लोग याद करने लगे हैं. प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बाबा बांगा पहले ही पृथ्वी प्रलय को लेकर भविष्यवाणी कर चुके हैं. जिनमें से अधिकतर सच भी साबित हुई हैं. बाबा बांगा की कई गईं भविष्यवाणी हाल में काफी हद तक सच साबित हुईं हैं, उन्होने अमेरिका के राष्ट्रपति और रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर भी भविष्यवाणी की हैं.

भारतीय मान्यताओं के अनुसार किसी भी तरह के ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है. ग्रहण को हमेशा से ही प्राकृतिक आपदाओं से जोड़कर देखा गया है. 26 दिसंबर 2019 को लगने वाले सूर्य ग्रहण के बाद भी कहा गया था कि जनवरी माह में देश और विश्व के अन्य देशों में उथल पुथल की स्थिति रहेगी. ऐसा हुआ भी ईरान और अमेरिका का तनाव इन भविष्यवाणियों को सच साबित करती हैं.

नासा ने इस धूमकेतू को 2020 एबी2 नाम दिया है. इस धूमकेतु का पता नासा ने एस्टेरॉयड ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए पता लगाया है. नासा के अनुसार यह धूमकेतु 12 जनवरी को पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेगा.

धूमकेतु क्या होता है

धूमकेतु हमारे सोलर सिस्टम का ही हिस्सा होते हैं, जो पत्थर, धूल, बर्फ और गैस के छोटे छोटे टुकड़े होते हैं. ग्रहों की तरह यह भी सूर्य के चक्कर लगाते रहते हैं. इन्हें परिक्रमा पूरा करने में सैकड़ों साल का समय लगता है. अधिकतर धूमकेतु बर्फ, कार्बन डाईऑक्साइड, मीथेन, अमोनिया, सिलिकेट और कार्बनिक मिश्रण से बने होते हैं.

2020 एबी 2 धुमकेतु कितना शक्तिशाली है

आकार: 49 फीट यानि लगभग 15 मीटर रफ्तार: 28,440 प्रतिघंटा पृथ्वी से दूरी: 1,645,576 किमी की दूरी से गुजरेगा. हानि: टकराने से यह धुमकेत 185 फीट ऊंची सुनामी ला सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget