एक्सप्लोरर

रक्षाबंधन पर भाई को मिला तोहफा, 8 साल बाद मिला अपनी बहन से

रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है लेकिन उसके दो हफ्ते पहले ही एक भाई को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा मिला है, एक दुर्घटना में अलग हुए भाई-बहन पूरे 8 साल बाद फिर से मिले हैं.

नई दिल्ली: रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है लेकिन उसके दो हफ्ते पहले ही एक भाई को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा मिला है, एक दुर्घटना के बाद अलग हुए भाई-बहन पूरे 8 साल बाद फिर से मिले हैं.

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक दिल्ली के लाजपत नगर की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी कस्तूरबा निकेतन चिल्ड्रेन होम कॉम्पलेक्स में श्याम की 2 साल लंबी खोज का अंत हुआ. साल 2009 के बाद पहली बार वो अपनी सगी बहन ममता से मिल पाया था. श्याम को याद है वो इमारत जहां उसे मजिस्ट्रेट के सामने लाया गया था और फिर वो अपनी बहन से अलग हो गया था.

श्याम के लिए वो बहुत दुखद समय था जब वो सिर्फ 12 साल और उसकी बहन ममता सिर्फ 9 साल की थी, वो लोग उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पहते थे. श्याम के मुताबिक, ''हम बहुत छोटे थे, तब पिता की मृत्यु हो गई और हम अपनी मां के साथ दिल्ली आए,कालकाजी में भीख मांग कर परिवार का गुजारा हो रहा था, लेकिन जुलाई 2009 में रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए मां की ट्रेन से कुचल कर मौत हो गई.' श्याम ने बताया कि उस एक्सीडेंट में ममता को भी चोटें आयी थीं और फिर इसी के बाद दोनो भाई बहन एक दूसरे से अलग हो गए.

श्याम ने बताया कि चूंकि लड़कों और लड़कियों को अलग-अलग सरकारी आश्रमों में रखा जाता है, इसलिए उसे जहांगीर पुरी के लड़कों वाले सरकारी आश्रम में भेज दिया गया. श्याम ने बताया 'मुझे ममता के ठिकाने के बारे में पता नहीं था, मुझे नहीं पता था कि किससे पूछना है'. सरकारी आश्रम में दूसरे लड़कों द्वारा तंग किए जाने की वजह से कुछ महीनों बाद श्याम फरार हो गया. बाद में पुलिस ने उसे पकड़ कर अलीपुर सरकारी आश्रम में रखा जहां वह बालिग होने तक रहा.

श्याम की बहन ममता अब क्लास 12 में पढ़ रही है, ममता ने बताया कि उसने अधिकारियों को बताया था कि उसका एक भाई है,लेकिन जब तक अधिकारियों ने श्याम का पता लगाया तब तक श्याम दहांगीर पुरी वाले सरकारी आश्रय से भाग चुका था. अलीपुर आश्रम से निकलने के बाद श्याम ने ममता को खोजने का मिशन बनाया. ममता ने तो अपने भाई से फिर मिल पाने की उम्मीद ही छोड़ दी थी.

श्याम को लाजपत नगर सीडब्ल्यूसी का पता लगाने में थोड़ा वक्त लगा लेकिन इस तरह वो अपनी बहन ममता से 8 साल बाद मिल पाया. कमेटी के सदस्यों को यह जानकर हैरानी हुई कि श्याम को उसकी बहन के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन उनके रिकॉर्ड के माध्यम से खोजने के बाद वे उसे ढूंढ सकें.

इस तरह श्याम की जिंदगी में 8 साल बाद रक्षाबंधन का त्योहार खुशियां लेकर आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
'वो लापरवाही के दोषी...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
'वो लापरवाही के दोषी...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
भारत सरकार के एक्शन पर आया WhatsApp का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
भारत सरकार के एक्शन पर आया WhatsApp का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget