एक्सप्लोरर

Earthquakes: अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत- आखिर इन तीनों देशों पर क्यों मंडराता है भूकंप का खतरा?

Earthquake In India: एक्सपर्ट की मानें तो अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत का कुछ हिस्सा हिमालय पर्वत की रेंज में आता है, इसलिए इन तीनों देशों में भूकंप का खतरा ज्यादा मंडराता रहता है.

Why too much Earthquake in Afghanistan, Pakistan and India: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार (21 मार्च) देर रात भूकंप के तेज झटके लगे. भूकंप पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तजाकिस्तान और चीन के भी कुछ हिस्सों में आया. इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दुकुश क्षेत्र में था. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 दर्ज की गई. भारत के अलावा पाकिस्तान, तजाकिस्तान और चीन में भी झटके महसूस होने की खबर है.

इस भूकंप ने दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है. दरअसल, अफगानिस्तान में इस महीने 5 से ज्यादा बार भूकंप के झटके लग चुके हैं. इसका असर पाकिस्तान और भारत तक भी आया है. इन झटकों के बीच लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में बार-बार भूकंप क्यों आ रहा है? आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे.

ये है इस खतरे की सबसे बड़ी वजह

एक्सपर्ट बताते हैं कि करीब चार करोड़ वर्ष पहले भारतीय उपमहाद्वीप यूरेशियाई प्लेट से टकराया था. इस टक्कर के बाद हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ था. यह पर्वत आज भी हर साल एक सेमी ऊपर ऊंचा उठ रहा है. ऐसे में इस हलचल की वजह से भी अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में भूकंप के झटके बार-बार लगते हैं. इसके अलावा विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार होने वाली इस टक्कर से परतों की दबाव सहने की क्षमता लगभग खत्म हो रही है. यही नहीं, परतें टूटने के साथ ही उसके नीचे मौजूद ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजने लगती है, लेकिन उसे सीधा रास्ता नहीं मिलता. ऐसे में इस वजह से भी हिमालय क्षेत्र में भूकंप आता है. अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत का कुछ हिस्सा हिमालय पर्वत की रेंज में आता है, इसलिए इन तीनों देशों में भूकंप का खतरा ज्यादा मंडराता रहता है.

यूरेशियन प्लेट की तरफ जा रही भारतीय प्लेट

एक्सपर्ट कहते हैं कि दक्षिण एशिया का एक बड़ा हिस्‍सा भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है. वह इसके पीछे की वजह भी बताते हैं. वह कहते हैं कि एक टेक्टोनिक प्लेट जिसे भारतीय प्लेट के रूप में जाना जाता है, वो उत्तर की तरफ यूरेशियन प्लेट की तरफ जा रही है. ऐसे में इस वजह से भी बार-बार अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में भूकंप आता है.

ये भी पढ़ें

Delhi-NCR Earthquake Memes: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget