एक्सप्लोरर

ADR Report: कितने मौजूदा सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल और गंभीर आपराधिक मामले? एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया

ADR Report On MPs: एडीआर ने दोनों सदनों के मिलाकर 763 मौजूदा सांसदों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है. रिपोर्ट में सांसदों पर आपराधिक और गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने का दावा किया गया है.

ADR Report On Sitting MPs: मौजूदा सांसदों में से करीब 40 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. चुनाव संबंधी जानकारी का विश्लेषण करने वाली एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और उसकी एसोसिएशन नेशनल इलेक्शव वॉच (NEW)  की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

मंगलवार (12 सितंबर) को जारी हुई एडीआर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देशभर में लोकसभा और राज्यसभा की 776 सीटों में से 763 मौजूदा सांसदों के स्व-शपथ पत्रों का विश्लेषण करके जानकारी निकाली गई है.

कितने मौजूदा सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल और गंभीर आपराधिक मामले?

रिपोर्ट में बताया गया है कि सांसदों ने पिछले चुनाव और उसके बाद उपचुनाव लड़ने से पहले जो हलफनामे दायर किए थे, उनसे डेटा निकाला गया है. एडीआर की एनालिसिस (विश्लेषण) के मुताबिक, 763 में से 306 (40 फीसदी) मौजूदा सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. वहीं, 194 (25 फीसदी) मौजूदा सांसदों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि से संबंधित मामले शामिल हैं.

किस पार्टी में आपराधिक मामले वाले कितने सांसद?

किस पार्टी में आपराधिक मामले वाले सांसद कितने है, इसे लेकर भी रिपोर्ट में दावा किया गया है. इसमें बताया गया है कि 385 में से 139 (36 फीसदी) सांसद बीजेपी के हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज है, वहीं कांग्रेस में 81 सांसदों में 43 (53 फीसदी) सांसदों पर क्रिमिनल केस हैं. तृणमूल कांग्रेस के 36 सांसदों में 14 (39 फीसदी) सांसदों पर ऐसे मामले दर्ज हैं. आरजेडी के 6 सांसदों में से 5 (83 फीसदी) सांसदों, सीपीआई-एम के  8 में से 6 (75%) सांसद, आम आदमी पार्टी के 11 में से 3 (27%) सांसद, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 31 में से 13(42%) सांसद और एनसीपी के 8 में से 3(38%) सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. 

किस पार्टी में गंभीर आपराधिक मामले वाले कितने सांसद?

किस पार्टी में गंभीर आपराधिक मामले वाले सांसद कितने हैं, इसे लेकर भी रिपोर्ट में बताया गया है. इसमें बताया गया है कि बीजेपी के 385 में से 98 (25%) सांसदों ने, जबकि कांग्रेस के 81 में से 26 (32%) सांसदों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के 36 में से 7 (19%), आरजेडी के 6 में से 3 (50%), सीपीआई-एम के 8 में से 2 (25%), आम आदमी पार्टी के 11 में से 1 (9%), वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 31 में से 11 (35%) और एनसीपी के 8 में से 2 (25 फीसदी) सांसदों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

हत्या, हत्या का प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले

रिपोर्ट के मुताबिक, 11 मौजूदा सांसदों ने अपने खिलाफ हत्या (भारतीय दंड संहिता धारा-302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं. 32 मौजूदा सांसदों ने हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा-307) के संबंधित मामले घोषित किए हैं. 21 मौजूदा सांसदों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले घोषित किए हैं. 21 सांसदों में से 4 सांसदों ने रेप (आईपीसी धारा-376) से संबंधित मामले घोषित किए हैं.

यह भी पढ़ें- Sedition Law: राजद्रोह कानून की वैधता पर संविधान पीठ करेगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना सुनवाई टालने का केंद्र सरकार का अनुरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget