एक्सप्लोरर

आईपीसी में समुद्री डकैतों से जुड़े प्रावधान ना होने पर नौसेना प्रमुख ने जताई नाराजगी

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा राजधानी दिल्ली में 'भारत और पड़ोस में सुरक्षा' नाम के सेमिनार में बोल रहे थे.

नई दिल्ली: भारतीय दंड संहिता यानि आईपीसी में समुद्री-लुटेरों से जुड़ा कोई नियम नहीं है. जिसके चलते समुद्री-दस्यु को समंदर में पकड़ने से उल्टा नौसेना और कोस्टगार्ड को ही परेशानी होती है. क्योंकि भारतीय कानून में उन्हें सजा देने का ही कोई प्रावधान नहीं है. इस बात पर खुद नौसेना प्रमुख एडमिरल लांबा ने नाराजगी जताई है. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा राजधानी दिल्ली में 'भारत और पड़ोस में सुरक्षा' नाम के सेमिनार में बोल रहे थे.

नौसेना प्रमुख ने साल 2011 का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने और कोस्टगार्ड ने एक साझा ऑपरेशन में सोमालिया के 126 समुद्री-लुटेरों को पकड़ा था. इस ऑपरेशन में सोमालियाई दस्यु की बोट भी डूब गई थी. लेकिन एडमरिल सुनील लांबा के मुताबिक, उसके बाद हमारी ही परेशानियां बढ़ गईं क्योंकि इंडियन पिनल कोड यानि आईपीसी में समुद्री-लूट से जुड़ा कोई नियम या प्रावधान ही नहीं है.

इस दौरान उन्होनें कहा कि भारत का समुद्री-परिक्षेत्र बेहद बड़ा है इसके बावजूद पूरे देश में सिर्फ एक ही पुलिस स्टेशन है जहां पर अंतर्राष्ट्रीय समंदर में हुए किसी अपराध से जुड़ी शिकायत दर्ज हो सकती है और जांच कर सकता है. ये पुलिस स्टेशन मुंबई में है.

आपको बता दें कि अरब सागर में सोमालियाई डाकूओं का खौफ हमेशा बना रहता है. ये समुद्री-डकैत अफ्रीका के केप ऑफ होर्न यानि सोमालिया से लेकर फारस की खाड़ी और अरब सागर के एक बड़े हिस्सा पर सक्रिय रहते हैं. ये यहां से गुजरने वाले कार्गो जहाज को लूट लेते हैं और क्रू-मेम्बर्स का अपहरण कर एक बड़ी फिरौती मांगते हैं. क्योंकि इस समंदर का एक बड़ा हिस्सा भारतीय नौसेना के अधिकार-क्षेत्र में आता है इसलिए यहां से गुजरने वाली सी-लाइन यानि समुद्री-रूट पर नौसेना के जहाजों को पैट्रोलिंग करनी पड़ती है और इन समुद्री-लुटेरों से जूझना पड़ता है.

इन समुद्री लुटेरों के चलते ही चीन ने भी अपने युद्धपोत अरब सागर में तैनात कर दिए हैं. हाल ही में भारत और चीन की नौसेना ने एक साझा ऑपरेशन में सोमालिया के समुद्री-लुटेरों से एक जहाज को लुटने से बचाया था. इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना के मेरीन कमांडो और हेलीकॉप्टर्स ने भी हिस्सा लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के जनाज़े में खुद जाएं PM मोदी', ओवैसी का विदेश नीति पर करारा हमला
'ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के जनाज़े में खुद जाएं PM मोदी', ओवैसी का विदेश नीति पर हमला
Asaduddin Owaisi News: 'पासपोर्ट भी नहीं मान्य? ओवैसी का चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा हमला, BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप'
'पासपोर्ट भी नहीं मान्य? ओवैसी का चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा हमला, BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप'
पीएम मोदी 27 जून को पहुंचेंगे सेशेल्स, हिंद महासागर में बड़ा खेल, अब चीन का प्लान होगा फेल!
पीएम मोदी 27 जून को पहुंचेंगे सेशेल्स, हिंद महासागर में बड़ा खेल, अब चीन का प्लान होगा फेल!
Ram Mandir Donation Row: चंदा चोरी पर फौरन हो एफआईआर, VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले- रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस
चंदा चोरी पर फौरन हो एफआईआर, VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले- रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस

वीडियोज

दिल कहे BUY, दिमाग कहे WAIT! Triumph Tracker 400 Review #autolive
₹5 लाख की कार आज ₹10 लाख की क्यों? आखिर पैसा जा कहाँ रहा है? #autolive
Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता के झटकों से दहल उठे लोग | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि...'
सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि...'
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
Explained: मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?
मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो लेते जान, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?
Venezuela Earthquake LIVE: वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 164 हुई, 1 हजार से ज्यादा घायल, भारत ने की मदद की पेशकश
LIVE: वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 164 हुई, 1 हजार से ज्यादा घायल, भारत ने की मदद की पेशकश
देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगिए और दीजिए इस्तीफा, राहुल का धर्मेन्द्र प्रधान पर बड़ा हमला
देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगिए और दीजिए इस्तीफा, राहुल का धर्मेन्द्र प्रधान पर बड़ा हमला
Embed widget