एक्सप्लोरर

रायबरेली में अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, होम्योपैथिक अस्पताल को मिली जमीन

रायबरेली में सालों से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए कब्जाधारियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है. जिला प्रशासन ने जमीन खाली करवाकर उसे होम्योपैथी विभाग को सौंप दी है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भू माफियाओं पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है. इसी क्रम में रायबरेली में सालों से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए कब्जाधारियों से जिला प्रशासन ने कब्जा हटवाया है. सरकारी होम्योपैथिक अस्पताल के लिए आवंटित भूमि पर हुए कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है, वहीं देखते ही देखते भारी पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध कब्जा हटा दिया गया. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के पत्रकारपुरम का है.

दरअसल रायबरेली जिले के पत्रकारपुरम मोहल्ले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने सालों से कब्जा कर रखा था. यह सरकारी भूमि 10 साल पहले ही होम्योपैथिक अस्पताल और कार्यालय खोलने के लिए आवंटित भी की जा चुकी थी. वहीं पैसे नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था. उसी बीच अतिक्रमणकारियों ने पहले झोपड़ी रखी फिर ईट से पक्का निर्माण कार्य कर लिया.

वहीं प्रशासन ने कई बार उक्त कब्जे को हटाने के निर्देश दिए और नोटिस जारी कराया. बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों ने कब्जा हटाना मुनासिब नहीं समझा. लगातार होम्योपैथी के अधिकारियों की तरफ से कोशिश की जा रही थी, इसी क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी और सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई और अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश दिया.

इसके बाद कार्रवाई करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा हटवाने मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते अवैध कब्जेदारों का किया गया कब्जा हट गया और सरकारी जमीन होम्योपैथी विभाग को मिल गई.

इसे भी पढ़ेंः

हैदराबाद के नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने लगाया जोर, ओवैसी और केसीआर पर स्मृ‍ति ईरानी ने किया बड़ा हमला

बिहार: राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने सुपौल सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों को दी जा रही सुविधा का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget