एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाले खुलेआम घूम रहे, ये शिंदे सरकार की असफलता- आदित्य ठाकरे

Aditya Thackeray Slams Shinde Government: पीएफआई पर एनआईए की कार्रवाई के बाद पुणे में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए. इस मामले पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का बयान सामने आया है.

Aditya Thackeray On Shinde Government: पुणे (Pune) में पाकिस्तान जिंदाबाद (Pakistan Zindabad) के नारे लगाए जाने के बाद शिवसेना (Shiv Sena) नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले अभी खुलेआम घूम रहे हैं, ये शिंदे सरकार (Shinde Government) की असफलता है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर सरकार को सख्त और तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए.

आरोप है कि पीएफआई के समर्थकों ने पुणे में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं. इस मामले पर आदित्य ठाकरे ने कहा है कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों पर सरकार को तेजी से और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. खास बात ये है कि किसी ने ऐसा करने की हिम्मत की और वो अब भी आजाद घूम रहा है. इसका मतलब है कि ये महाराष्ट्र सरकार के कानून व्यवस्था की बड़ी विफलता है.

पीएफआई पर छापेमारी के बाद लगाए नारे

देशभर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पीएफआई के खिलाफ छापेमारी की थी. इसके जवाब में पीएफआई के कार्यकर्ता पुणे में कलेक्टर ऑफिस के बाहर कल जमा हुए थे. आरोप है कि इस प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे. इसके बाद पुलिस ने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुणे पुलिस के मुताबिक पीएफआई पर एनआईए की छापेमारी को लेकर कल जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया. इस मामले में पुणे के रियाज सैय्यद नाम के व्यक्ति के साथ 60 से 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

क्या कहना है पुलिस का

डीसीपी सागर पाटिल (DCP Sagar Patil) ने कहा है कि सड़क जाम करने और दंगे (Riot) के आरोप में केस दर्ज किया गया है. कुछ वीडियो (Video) हाथ लगे हैं. इनकी जांच हो रही है. इसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फणनवीस (Devendra Fadanvis) ने कहा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

PFI के विरोध प्रदर्शन में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, BJP नेता पुलिस कमिश्नर से करेंगे शिकायत

Maharashtra: पुणे में PFI के समर्थन में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे! छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget