एक्सप्लोरर

Aditya L-1: आदित्य L-1 पर इसरो ने दिया बड़ा अपडेट, 16 सेकंड में किया ये अहम बदलाव

Aditya L1 Update ISRO: इसरो ने बताया है कि धरती और सूरज के बीच एल1 पॉइंट के लिए आगे बढ़ रहे 'आदित्य एल1' के रास्ते में हल्का बदलाव किया गया है ताकि यह बिना किसी भटकाव के लक्ष्य तक पहुंच सके.

Aditya L1 News Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चर्चित सूर्य मिशन 'आदित्य एल-1' लगातार सफलतापूर्वक अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहा है. धरती और सूरज के बीच 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर स्थित L1 पॉइंट पर इसे पहुंचना है. इस बिच रविवार (8 अक्टूबर) को इसरो ने एक बड़ा अपडेट दिया है. लगातार इसकी ट्राजेक्ट्री पर नजर रख रही वैज्ञानिकों की टीम ने इससे हासिल हुए डाटा का मूल्यांकन करने के बाद इसके रास्ते में हल्का बदलाव किया है ताकि सफलतापूर्वक यह अपने लक्ष्य तक पहुंच सके.

इसरो ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्वीटर) पर इस बारे में लिखा, "अंतरिक्ष यान आदित्य L1 सकुशल है और सूर्य की ओर बढ़ रहा है. 6 अक्टूबर को 16 सेकंड के लिए इसमें एक सुधार किया गया. इस प्रक्रिया को ट्राजेक्ट्री करेक्शन मैनुवर (टीसीएम) कहते हैं" 

जरूरी था बदलाव

इसरो ने कहा है कि 19 सितंबर 2023 को किए गए ट्रांस लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन (टीएल1I) को ट्रैक करने के बाद मूल्यांकन किए गए पथ को सटीक करने के लिए इसकी आवश्यकता थी. टीसीएम यह सुनिश्चित करेगा कि अंतरिक्ष यान L1 के आसपास हेलो कक्षा की ओर अपने सही पथ पर बढ़ेगा. जैसे-जैसे आदित्य L1 आगे बढ़ता रहेगा, मैग्नेटोमीटर कुछ दिनों के भीतर फिर से चालू हो जाएगा.

इसरो ने अपने बयान में यह भी बताया है कि आदित्य L1 ने अब तक अर्थ बाउंड मैनुवर और एक ट्रांस लैग्रेंजियन पॉइंट 1 इंसर्शन में मैनुवर सफलतापूर्वक पूरा किया है.     

अंतरिक्ष के खगोलीय पिंडों की ओर इसरो की पांचवीं सफलता 

इसरो ने बताया है कि यह धरती के अलावा अंतरिक्ष में किसी दूसरे खगोलीय पिंड के लिए पांचवीं सफल यात्रा है. इसके पहले तीन बार चांद पर और एक बार मंगल ग्रह पर इसरो ने अंतरिक्ष यान भेजा है. सूर्य मिशन का मुख्य उद्देश्य सूरज की ऊपरी सतह के अध्ययन के साथ ही सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष के मौसम के प्रभाव का अध्ययन करना है. 

क्या होता है L1 पॉइंट?

इसरो के इस महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन को L1 पॉइंट पर भेजा जा रहा है. यह ऐसा पॉइंट है जहां बिना ईंधन खर्च किए कोई भी चीज अपनी जगह पर स्थिर बनी रह सकती है. दरअसल, L1 बिंदु पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में है जहां सूरज और पृथ्वी की ग्रेविटी एक दूसरे के समान होती है. साधारण शब्दों में इस बिंदु पर सूर्य और पृथ्वी की ग्रेविटी एक दूसरे को कैंसिल आउट कर देती है. इसीलिए यहां मौजूद कोई भी चीज बिना ईंधन खर्च किए अपनी जगह पर लंबे समय तक बनी रह सकती है.

यहां से किसी भी वस्तु के अंतरिक्ष के अनंत सफर पर निकलने का खतरा नहीं रहता. यहां मौजूद किसी चीज को अगर धक्का भी दे दिया जाए तो वापस अपनी जगह पर लौट आती है. यह ऐसा प्वाइंट है जहां किसी भी खगोलीय पिंड की छाया नहीं पड़ती जिसकी वजह से 24 घंटे सूर्य की रोशनी पड़ती है. इसलिए आदित्य L1 को यहां स्थापित करके सौर अध्ययन किया जाएगा.

सूरज के अध्ययन के लिए भारत का पहला मिशन

आदित्य L1 सूरज के अध्ययन के लिए भारत का पहला मिशन है. इसे गत 2 सितंबर को इसरो ने लॉन्च किया था. इसे गंतव्य पर पहुंचने में चार महीने का वक्त लगना है. सूर्य की ऊपरी सतह के गहन अध्ययन के लिए इसमें सात अलग-अलग पेलोड लगाए गए हैं. इन्हें इसरो के साथ मिलकर दो स्वदेशी संस्थाओं की ओर से स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है.

 ये भी पढ़ें: Gaganyaan Mission: जिस कैप्सूल में बैठकर एस्ट्रोनॉट्स करेंगे अंतरिक्ष यात्रा, ISRO जल्द करेगा वो अबॉर्ट मिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget