एक्सप्लोरर

अधीर रंजन चौधरी होंगे पीएम मोदी के डिनर पार्टी में शामिल, कहा-पीएम पूरे हिंदुस्तान के होते हैं

आज अधीर रंजन चौधरी पीएम मोदी द्वारा दिए जाने वाले डिनर पार्टी में शामिल होंगे. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है.

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पीएम मोदी द्वारा दिए जाने वाले डिनर पार्टी में आज शामिल होंगे. आज पीएम मोदी सभी सांसदों को रात्रि भोज दे रहे हैं. अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री के डिनर पार्टी में जाएंगे क्योंकि पीएम एक पोस्ट है और पीएम पूरे हिंदुस्तान के होते हैं. उन्होंने कहा है कि हम सब संसद का हिस्सा हैं उम्मीद करते हैं कि एक अच्छा डिनर होगा.

बता दें कि हाल में ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुना गया है. राहुल गांधी द्वारा यह पद ग्रहण करने से इनकार करने के बाद यह निर्णय लिया गया. मंगलवार सुबह लंबी रणनीतिक चर्चा के बाद यह फैसला किया गया. इस दौरान राहुल गांधी और उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उपस्थित थीं. अधीर चौधरी का उल्लेख करते हुए लोकसभा को एक पत्र लिखा गया कि वो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता होंगे. पत्र में यह भी लिखा गया कि वो सभी महत्वपूर्ण चयन समितियों में पार्टी का प्रतिनिधित्व भी करेंगे.

पीएम मोदी दे रहे हैं डिनर पार्टी

आज पीएम मोदी की ओर से सभी सांसदों को डिनर पार्टी दी है. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस डिनर पार्टी में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर भी चर्चा हो सकती है. इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एजेंडा को देश के सामने रखा. इसके साथ ही देश की नीतियों और प्राथमिकताओं के बार में भी बताया. इसके बाद से संसद की कार्यवाही शुरू हो जाएगी. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget