एक्सप्लोरर

लोकसभा में अधीर रंजन ने अमित शाह से पूछा- आजादी की लड़ाई के समय कहां थे? गृह मंत्री ने दिया मजेदार जवाब, छूट गई सांसदों की हंसी

Adhir Ranjan Chowdhury On Amit Shah: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सांसदों के बीच नोकझोंक के अलावा हल्के-फुल्के पल भी नजर आ रहे हैं. ऐसा ही नजारा बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के दौरान दिखा.

Amit Shah On Adhir Ranjan Chowdhury: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार (6 दिसंबर) को निचले सदन में जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो विधेयकों पर चर्चा के दौरान हल्के-फुल्के पल भी आए जब सांसदों को हंसते हुए देखा गया. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पर चर्चा के दौरान सदन में बोल रहे थे तभी लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कुछ ऐसा बोल दिया कि गृह मंत्री ने भी चुटकी ले ली.

गृह मंत्री के जवाब से सांसदों की छूटी हंसी

गृह मंत्री शाह ने मजेदार जवाब दिया, जिसके बाद सदन में मौजूद सांसदों की हंसी छूट गई. दरअसल, अपने संबोधन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने पाक अधिकृत कश्मीर का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को लेकर निशाना साधा.

गृह मंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू जब प्रधानमंत्री थे तब पूरा कश्मीर जीते बगैर सीजफायर कर लिया गया था और हमारे मसले को संयुक्त राष्ट्र के अंदर ले जाने की बहुत बड़ी गलती की गई थी. गृह मंत्री शाह के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति की. उन्होंने परोक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री से पूछ लिया, ''जब आजादी की लड़ाई थी, आप कहां थे?'' 

अधीर रंजन के इतना कहते ही गृह मंत्री शाह बोल उठे, ''मेरा जन्म नहीं हुआ था.'' शाह के इतना कहते ही पास में सदन में मौजूद सांसदों हंस पड़े. आसन पर मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मुस्कुरा उठे. इस बीच अधीर रंजन से भी सत्तापक्ष के कुछ सांसद ने पूछ लिया कि आजादी की लड़ाई में आप कहां थे, यह भी सुनाई दिया, ''राहुल कहां थे.''

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ली चुटकी!

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ''माननीय गृह मंत्री जी ने ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया था कि आजादी की लड़ाई के समय का पूरा स्टेटमेंट कोर्ट में दे दिया, अभी फिर दे देंगे.'' उन्होंने चुटकी ली, ''(गृह मंत्री जी) बता दीजिए इनको एक बार, दूसरी गलती... दूसरा संदर्भ और कर दें आप.'' इतने पर ठहाके लगने लगे. इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ''गलती नहीं, संदर्भ, सॉरी...'' 

इसके बाद गृह मंत्री ने कहा कि एक ही गलती बताने से (कांग्रेस नेता) इतना तिलमिला गए. मैं सिर्फ दो ही बताना चाहता हूं, एक- पूरा कश्मीर जीते बगैर सीजफायर कर लिया और दूसरा- यूएन के अंदर हमारे मसले को ले जाने की बहुत बड़ी गलती की...''  

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A. Meet: इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन हुआ शामिल, कौन रहा नदारद, क्या हुई बात? जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget