एक्सप्लोरर

Adani-Hindenburg Row: अडानी मामले पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार, ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन, राहुल और खरगे करेंगे रैली

Congress On Adani Row: राहुल गांधी ने रविवार को भी अडानी मामले को लेकर केंद्र पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब तक अडानी की सच्चाई सामने नहीं आएगी तब तक हम सवाल पूछते रहेंगे.

Congress Protest On Adani Row: अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस ने आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति भी तैयार कर ली है. कांग्रेस के आगामी कार्यक्रम के अनुसार अडानी (Adani) मामले को लेकर 6 मार्च को पार्टी देशभर में ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन (Protest) करने वाली है. साथ ही बजट सत्र (Budget Session) के दौरान भी मुद्दा उठाया जाएगा.

कांग्रेस ने बताया कि 13 मार्च से शुरू होने जा रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से के दिन सभी राज्यों में राजभवन तक मार्च किया जाएगा. आने वाले दिनों में जिला स्तर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कई रैली भी करने वाले हैं. कांग्रेस ने शनिवार को अडानी-हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की अपनी मांग दोहराते हुए कहा था कि वह सरकार की ओर से समर्थित निजी एकाधिकार के खिलाफ है. 

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार (26 फरवरी) को भी इस मामले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि अडानी समूह से जुड़े मामले की सच्चाई सामने आने तक उनकी पार्टी सवाल पूछती रहेगी. उन्होंने पार्टी के अधिवेशन में संबोधन के दौरान आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी एक ही हैं और पूरा धन एक ही व्यक्ति के पास जा रहा है. 

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपने तीन दिवसीय महाधिवेशन के दूसरे दिन पारित आर्थिक प्रस्ताव में कहा था कि वह इस तरह के एकाधिकार के खिलाफ है क्योंकि ये जनहित के खिलाफ हैं. इसमें कहा गया कि विशेष रूप से पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपी लोगों के खिलाफ है जो देश के संसाधनों पर एकाधिकार करने वाली कर पनाहगाहों के साथ अनुचित संबंध रखते हैं. 

अडानी मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर

कांग्रेस (Congress) ने आर्थिक प्रस्ताव में कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में हुए अडानी (Adani) महा मेगा घोटाले के बाद हम सरकार को उसकी जिम्मेदारी से भागने नहीं दे सकते. सरकार के कहने पर संसद के रिकॉर्ड से राहुल गांधी के प्रश्नों और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बड़े अंश को एकतरफा तरीके से हटा दिया गया, लेकिन भारत की जनता देख रही है कि संसद में क्या हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- 

Sonia Gandhi On Retirement: 'मैं कभी रिटायर नहीं हुई और ना ही होने वाली हूं', राजनीति से संन्यास की अटकलों पर बोलीं सोनिया गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget