एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: अडाणी ग्रुप ने हिमाचल प्रदेश में 2 सीमेंट प्लांट किए बंद

Himachal Pradesh Cement Plants: अडाणी समूह ने हिमाचल प्रदेश के अपने दो सीमेंट प्लांट को बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी ने प्लांट्स के संचालन को बंद करने के लिए उच्च परिवहन लागत का हवाला दिया है.

Himachal Pradesh News: अडाणी समूह ने हिमाचल प्रदेश के बरमाना और दारलाघाट में अपने दो सीमेंट प्लांट को बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी ने प्लांट्स के संचालन को बंद करने के लिए उच्च परिवहन लागत का हवाला दिया है. प्लांट हेड ने एक नोटिस जारी कर सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है. प्लांट कब तक बंद रहेंगे, इसके बारे में कोई जानकारी कर्मचारियों को नहीं दी गई है. 

कुछ महीने पहले ही अडाणी ग्रुप ने एसीसी और अंबुजा सीमेंट का अधिग्रहण पूरा किया है. उसके बाद अडाणी ग्रुप देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट सप्लायर बन गया था. अब खबर ये है कि अडाणी ग्रुप ने घाटे का हवाला देते हुए हिमाचल प्रदेश में दो सीमेंट प्लांट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. जानकारी के मुताबिक अडाणी ग्रुप ने बरमाणा एसीसी और दाड़लाघाट के अंबुजा सीमेंट के प्लांट पर ताला लगा दिया है. 

नोटिस कर दी गई सूचना 

प्लांट की तरफ से जारी नोटिस में कहा है कि ट्रांसपोर्ट और कच्चे माल की लागत बढ़ने की वजह से और मौजूदा हालत में सीमेंट ढुलाई कम हो जाने की वजह से कंपनी के मार्केट शेयर पर बुरा असर पड़ा है. इन सबकी वजह से कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. इन वजहों से प्लांट की सभी गतिविधियों को तुरंत बंद करने के लिए कंपनी मजबूर है. ऐसे में सभी कर्मचारियों को सूचित किया गया है कि वह काम पर ना आएं.

प्लांट कब तक बंद रहेंगे

प्लांट कब तक बंद रहेंगे, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि कंपनी ने कर्मचारियों को अगले निर्देश तक तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर नहीं आने को कहा है. बताया जा रहा है कि इन सीमेंट प्लांटों के बंद होने से लगभग 10 हजार लोगों की रोजी रोटी खतरे में आ गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बरमाणा प्लांट में करीब 980 लोग काम करते हैं, वहीं लगभग 3800 ट्रक ऑपरेटरों की रोजी रोटी भी इस प्लांट पर निर्भर है. वहीं दूसरी ओर दाड़लाघाट में करीब 800 लोग काम करते हैं. वहीं लगभग 3500 ट्रक ऑपरेटर कंपनी से जुड़े हैं. 

ये भी पढ़ें: Delhi Crime News: दिल्ली में स्कूल की टीचर ने 5वीं क्लास की बच्ची को छत से फेंका, हालत गंभीर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget