एक्सप्लोरर

Pauline Jessica Death: अभिनेत्री पॉलीन दीपा के सुसाइड केस की हर एंगल से हो रही जांच, एक सहायक फिल्म निर्देशक तलब

Pauline Jessica Case: तमिल अभिनेत्री पॉलीन दीपा 18 सितंबर को अपने फ्लैट में मृत मिली थीं. उनका शव पंखे से लटका मिला था. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Actress Pauline Deepa Suicide Case: चेन्नई (Chennai) में अभिनेत्री पॉलीन दीपा (Pauline Deepa) की खुदकुशी मामले में शहर की पुलिस (Police) ने एक सहायक फिल्म निर्देशक (Assistant Film Director) को तलब किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ‘थुप्पारीवालन’ और ‘वैधा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी 29 साल की अभिनेत्री दीपा 18 सितंबर को यहां विरुगाम्बक्कम स्थित अपने फ्लैट में मृत मिली थी. उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने कथित रूप से खुदकुशी की थी.

पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने दीपा की मौत के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री के घर से एक पत्र मिला है और वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या की या उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया.  उन्होंने कहा, “हमने अभिनेत्री की मौत के सिलसिले में एक सहायक निर्देशक को तलब किया है. उसे दीपा का करीबी बताया जाता है.”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री पॉलीन दीपा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था. पुलिस ने अभिनेत्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और फिर परिजनों को सूचना देकर उसे आंध्र प्रदेश भेज दिया. पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है. मौत से एक दिन पहले दीपा एक ऑटो रिक्शे से अपने अपार्टमेंट पहुंची थीं. 

सुसाइड नोट से मिला क्लू

बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में मौत के पीछे एक असफल रिश्ते को कारण बताया गया है. बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में एक शख्स से प्यार करने की बात लिखी गई है लेकिन उसका नाम जाहिर नहीं किया गया है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अभिनेत्री को उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था, जिससे आजिज आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली. 

तमिल एक्ट्रेस पॉलीन दीपा की मौत से उनके फैंस सदमे में हैं और तमिल सिनेमा इंटस्ट्री में शोक की लहर है. अभिनेत्री का असली नाम पॉलीन जेसिका था लेकिन वह अपने स्टेज वाले नाम दीपा से मशहूर हुईं. वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश से थीं. उन्होंने फिल्मों के अलावा कई धारावाहिकों में भी काम किया था. 

ये भी पढ़ें- 

Bengaluru: मंगेतर ही निकली कातिल, दोस्तों के साथ मिलकर इस वजह से की डॉक्टर की हत्या

Exclusive: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत! सचिन पायलट नहीं, इस नेता को सीएम बनाने की जताई इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
सालों की सेवा के बाद भी...' कर्नाटक कैबिनेट से बाहर होने पर निराश हुए दिनेश गुंडु राव
सालों की सेवा के बाद भी...' कर्नाटक कैबिनेट से बाहर होने पर निराश हुए दिनेश गुंडु राव
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget