एक्सप्लोरर

Vijayakanth Death: DMDK चीफ विजयकांत का निधन, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वेंटिलेटर पर थे

DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत ने चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

अभिनेता से नेता बने विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया. वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. 

बताया जा रहा है कि DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत (71 साल) चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में एडमिट थे. यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने DMDK चीफ कैप्टन विजयकांत के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया,  तिरु विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ. तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा. उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा.

2005 में DMDK का किया था गठन

- अभिनेता विजयकांत ने 2005 में देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम पार्टी का गठन किया था. DMDK 2011 से 2016 तक तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी पार्टी थी और विजयकांत विधानसभा में विपक्ष के नेता. 

-  2006 में विजयकांत की पार्टी DMDK ने तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ा था. लेकिन विजयकांत अकेले चुनाव जीतने में सफल हुए थे. बाकी सभी सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इस चुनाव में उनकी पार्टी को 8.38% वोट मिला था.

- विजयकांत की पार्टी का ऐसा ही कुछ हाल 2009 लोकसभा चुनाव में हुआ, जब पार्टी राज्य की 40 में से 39 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली. इन दोनों चुनाव में विजयकांत की पार्टी ने किसी पार्टी से गठबंधन नहीं किया था. 

- 2011 में विजयकांत की पार्टी ने 41 सीटों पर चुनाव लड़ा और 29 सीटों पर जीत हासिल की. इस चुनाव में DMDK जयललिता की पार्टी (AIADMK) के बाद दूसरी नंबर की पार्टी बनकर उभरी, विजयकांत विपक्ष के नेता बने. हालांकि, इसके बाद 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो सकी. 

- इसी तरह 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में भी DMDK एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget