एक्सप्लोरर

'केवल वही बोलते हैं जो उन्हें पर्ची में दिया जाता है', आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए. अपने बयान में उन्होंने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता, कांग्रेस पार्टी की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए.

Acharya Pramod Krishnam On Congress: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी  और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रीडर हैं जबकि अरविंद केजरीवाल लीडर हैं. उनका आरोप है कि राहुल गांधी केवल वही पढ़ते और बोलते हैं जो उन्हें पर्ची दिया जाता है. उन्होंने कांग्रेस को देश विरोधी और "सनातन विरोधी बताया.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस का वजूद खत्म हो चुका है क्योंकि पार्टी आत्मचिंतन नहीं करती. अब कांग्रेस में वही लोग बचे हैं, जो राहुल गांधी की जी हुजूरी और नौकरी करते हैं. कांग्रेस देश के खिलाफ ,सनातन के खिलाफ और भारतीय जनमानस के खिलाफ है ,कांग्रेस देश विरोधी है.  

कांग्रेस नॉन सीरियस नेताओं का जमघट
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नॉन सीरियस नेताओं का जमघट है. जबतक कांग्रेस पर राहुल गांधी का साया है उसको कोई नहीं बचा सकता. वहीं, संभल विवाद पर उन्होंने कहा "संभल की धरती पर भगवान कल्कि का अवतार होगा ,जैसे जैसे खुदाई होगी वैसे - वैसे झूठ से पर्दा हटेगा. संभल भगवान कल्कि की धरती है. जबसे नरेंद्र मोदी जी के चरण संभल पर पड़े हैं संभल बदल गया है.

गांधी परिवार पर हमलावर हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम
बता दें की पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम इन दिनों लगातार गांधी परिवार पर हमलावर हैं, हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ संभल जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया था जिसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था की एक दिन समय निकालकर बांग्लादेश भी चले जाइए.

ये भी पढ़ें: Congress CWC Meet: संगठनात्मक सुधार, 26 जनवरी से 'संविधान बचाओ पद यात्रा', कांग्रेस CWC में कौन-कौन से प्रस्ताव हुए पास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget