एक्सप्लोरर

'उन्हें हिंदुओं पर भरोसा नहीं...', प्रियंका के वायनाड से चुनाव लड़ने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाए सवाल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के रायबरेली को बरकरार रखने और वायनाड से प्रियंका गांधी को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि उनके (प्रियंका गांधी) कद को छोटे करने का प्रयास किया गया.

Acharya Pramod Krishnam On Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली से सांसद चुने गए हैं. राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे और केरल की अपनी वायनाड सीट खाली कर देंगे. इस सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी का आगाज करते हुए उपचुनाव लड़ेंगी. कांग्रेस के इस फैसले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सवाल उठाए हैं. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ''प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरा हैं. उपचुनाव में टिकट देकर उनके कद को छोटा करने की कोशिश की गई है. प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड से लड़वाकर एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि उन्हें हिंदुओं पर भरोसा नहीं है.'' वहीं, दूसरी ओर बीजेपी ने भी कांग्रेस के फैसले पर निशाना साधा.

बीजेपी ने क्या कहा?
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनवाला ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने और उनकी बहन के वहां से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद आज यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि परिवार की एक कंपनी है.’’ 

शहजाद पूनवाला ने दावा किया कि राहुल गांधी ने रायबरेली सीट इसलिए नहीं छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उन्हें पता है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो उपचुनाव में यह सीट बीजेपी की झोली में चली जाएगी. इस डर में कांग्रेस ने ये फैसला लिया है. 

प्रियंका गांधी ने क्या कहा? 
प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, '' मैं वायनाड को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने दूंगी. मैं कड़ी मेहनत करूंगी, वायनाड में सभी को खुश करने की पूरी कोशिश करूंगी, एक अच्छी प्रतिनिधि बनूंगी.''

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- 'जो काम पहले भीड़ करती थी, अब वो...', MP में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के ओवैसी, कांग्रेस को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget