एक्सप्लोरर

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस पहुंचे दिल्ली, कल PM मोदी से करेंगे मुलाकात

UAE President Visit India: विदेश मंत्रालय के अनुसार, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है. उनके साथ UAE सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी है.

UAE President In India: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अबू धाबी के ‘क्राउन प्रिंस’ शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान रविवार (8 सितंबर) को भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली पहुंचते ही क्राउन प्रिंस का औपचारिक स्वागत भी किया गया. शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पीएम मोदी के निमंत्रण पर 9-10 सितंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि 9 सितंबर (सोमवार) को क्राउन प्रिंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. साथ ही द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का कार्यक्रम है. फिर वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जाएंगे. 10 सितंबर (मंगलवार) को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे, जिसमें दोनों देशों के कारोबारी नेता भाग लेंगे.

भारत और UAE के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. हाल के सालों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है. विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी. साथ ही नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी.

फरवरी में PM मोदी ने किया था UAE का दौरा

इस साल फरवरी में पीएम मोदी ने यूएई का दौरा किया था. जहां उन्होंने भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ चर्चा कर आठ समझौतों भी किए थे. पीएम मोदी और राष्ट्रपति अल नाहयान ने भारत-मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) पर भारत और यूएई के बीच एक अंतर-सरकारी ढांचे के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन का स्वागत किया, जो क्षेत्रीय संपर्क को आगे बढ़ाने में यूएई और भारत के उठाए गए कदमों को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: 'मुझे लगता है कि...' PM मोदी की दोस्त जॉर्जिया मेलोनी को इंडिया पर यकीन, वोलोद‍िमिर जेलेंस्की से मिल कह दी बड़ी बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget